MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • टीम इंडिया में ऐसे पहुंचे थे धोनी, फिल्म में भी नहीं दिखाया गया ये किस्सा; पहली बार खुला राज

टीम इंडिया में ऐसे पहुंचे थे धोनी, फिल्म में भी नहीं दिखाया गया ये किस्सा; पहली बार खुला राज

स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी (माही) भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान हैं। कप्तानी के अलावा उनकी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी भी लाजवाब है। माही ने क्रिकेट की पिच पर अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी है। हालांकि झारखंड के इस खिलाड़ी ने काफी संघर्ष के बाद टीम इंडिया में अपना मुकाम हासिल किया। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 09 2020, 04:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

धोनी की बायोपिक फिल्म में भी उनके संघर्ष और टीम इंडिया में सिलेक्शन की कहानी है। मगर वो किसकी वजह से टीम इंडिया की जर्सी तक पहुंचे, ये राज लोगों को पता नहीं है। अब 1983 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी ने पहली बार धोनी के सिलेक्शन के राज को खोला है। 

29

सैयद किरमानी टीम इंडिया के चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स भी रहे हैं। एक बातचीत में उन्होंने 2004 में धोनी के टीम इंडिया में आने के पीछे की कहानी बताई है। किरमानी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "मैंने इससे पहले कभी भी इस बात का खुलासा नहीं किया कि धोनी कैसे टीम इंडिया में सिलेक्ट हुए। मैं और ईस्ट जोन के को सिलेक्स्टर प्रणब रॉय रणजी ट्रॉफी का मैच देख रहे थे। बहुत समय हो गया इसलिए और मैं ठीक ठीक नहीं कह सकता कि वो कौन सा मैच था। लेकिन प्रणब रॉय इसके गवाह हैं।" 

39

किरमानी ने कहा, "उन्होंने (प्रणब रॉय) मुझसे कहा कि झारखंड का एक विकेटकीपर बल्लेबाज है (धोनी) जो युवा है और सिलेक्शन के लिए चुना जाना चाहिए। मैंने प्रणब से पूछा कि क्या वो इस मैच में विकेटकीपिंग कर रहा है, उन्होंने बताया कि नहीं, वो इस वक्त फाइन लेग पर है।" 

49

इसके बाद किरमानी ने धोनी के 2 सालों का रिकॉर्ड देखा। धोनी के रिकॉर्ड को देखकर किरमानी हैरान रह गए। धोनी ने लगातार रन बनाए थे जो उनकी बल्लेबाजी क्षमता को साबित करते। बिना धोनी की विकेटकीपिंग देखे किरमानी ने चुनने के लिए कह दिया था। इसके बाद माही ने जो किया वो वर्ल्ड क्रिकेट का इतिहास है। 

59

धोनी के बायोपिक में सिलेक्शन की कहानी दिखाई गई है। इसमें वो सिलेक्टर्स की ओर लंबे-लंबे छक्के मारते दिखते हैं। लेकिन लेकिन उनका सिलेक्शन किसकी वजह से हुआ इसे नहीं दिखाया गया है। 

69

धोनी से पहले टीम इंडिया रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर जूझ रही थी। नयन मोंगिया मैच फिक्सिंग की वजह से बाहर हो चुके थे। सबा करीम भी जा चुके थे। दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल को लेकर असमंजश की स्थिति थी। राहुल द्रविड़ को एक दिवसीय मैचों में विकेटकीपिंग करनी पड़ी। 
 

79

मगर धोनी के आने के बाद भारत को एक विकेटकीपर के रूप में एक दिग्गज बल्लेबाज मिला। फाइटर स्पिरिट और आक्रामक बैटिंग से धोनी ने बहुत जल्द ही टीम इंडिया में अपना स्थान पक्का कर लिया। बाद में उन्हें कप्तान भी बनाया गया और धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने विश्वकप समेत कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपने नाम किए। 

89

धोनी की सफलतम कप्तानी और स्ट्रेटजी को लेकर किरमानी ने कहा, एक विकेटकीपर कप्तान की आंख होता है। उसे पता होता है कि फील्डिर्स को कहां-कहां लगाना चाहिए और कैसी गेंदबाजी होनी चाहिए। धोनी ने ऐसा ही किया। 

99


धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स और बल्लेबाजी की मदद से इस युग के क्रिकेट को बदलकर रख दिया है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal की टीम छोड़ RCB को किया सपोर्ट, बोलीं मैं पनौती नहीं हूं
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image3
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image5
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved