MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कभी आत्महत्या के बारे में सोचते थे शमी, अब दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कर रहे ये अफसोस

कभी आत्महत्या के बारे में सोचते थे शमी, अब दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कर रहे ये अफसोस

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 34 साल के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का गहरा दुख है। शमी ने अफसोस जताते हुए कहा कि काश उन्हें सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में पहले से कुछ पता होता। शमी कभी खुद ऐसे खराब दौर से गुजर चुके हैं जिसमें उन्हें आत्महत्या तक करने के विचार आए थे। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 19 2020, 05:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सुशांत, शमी के अच्छे दोस्त थे। निधन पर अफसोस करते हुए तेज गेंदबाज ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "यह देखना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे ब्रिलियंट एक्टर ने अपना जीवन खो दिया। वो मेरे मित्र थे, काश मैंने उनसे बात की होती तो मैं उनकी मानसिक स्थिति के बारे में जान पाता।"

27

निजी अवसाद का जिक्र करते हुए शमी ने कहा, "मेरे मामले में घरवालों ने मुझे इस फेज से (अवसाद) बाहर निकाला। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया। जब मैं आत्महत्या के बारे में सोच रहा था, तब मेरे परिवार ने यह सुनिश्चित किया कि मैं कभी अकेला न रहने पाऊँ। कोई न कोई (घरवाले) हमेशा पास रहता, मुझसे बात करता।" 

37

शमी ने कहा, "ऐसे वक्त में (अवसाद) अध्यात्म भी मदद करता है। अपने करीबी से बात की जाए या काउंसिलिंग के लिए जाना भी दूसरा बढ़िया रास्ता है।" 

47

मानसिक अवसाद को लेकर पिछले दिनों क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि आत्महत्या के विचार आते थे मगर उन्होंने इससे निपटने में कामयाबी पाई। 

57

बताते चलें कि मोहम्मद शमी का पत्नी हसीन जहां के साथ विवाद चल रहा है। ये मामला कानूनी भी बन चुका है। शमी पर हसीन जहां कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इसमें से एक मैच फिक्सिंग का आरोप भी था। तेज गेंदबाज को जांच तक का सामना करना पड़ा था।

67

जाहिर सी बात है कि शमी को इन सब चीजों के दौरान मानसिक अवसाद से भी गुजरना पड़ा होगा। उनका करियर भी पारिवारिक विवाद में फंसता नजर आया था। 

77

हालांकि शमी ने अपने अवसाद की वजहों का खुलासा तो नहीं किया मगर यह जरूर कहा कि अवसाद से बाहर निकलने में परिवार के अलावा विराट कोहली, टीम के साथी खिलाड़ियों और स्टाफ ने उनकी बहुत मदद की। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
WPL 2026 final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल, कौन जीता कल का मैच?
Recommended image2
IPL के मुकाबले कितनी कम है WPL की प्राइज मनी? जानिए पूरा अंतर
Recommended image3
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image4
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image5
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved