MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • इस वजह से मदर्स डे पर अपनी मां को सॉरी कह रहा ये खिलाड़ी, फोटो शेयर कर बीवी का बताया सुपर मॉम

इस वजह से मदर्स डे पर अपनी मां को सॉरी कह रहा ये खिलाड़ी, फोटो शेयर कर बीवी का बताया सुपर मॉम

स्पोर्ट्स डेस्क : हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother's Day) मनाया जाता है। ये दिन मां और बच्चों के अनमोल रिश्तों को बयां करता है। इस दिन की शुरुआत 110 साल पहले एना जार्विस ने अपनी मां की याद में की थी और इसकी तारीख इस तरह चुनी कि वह उनकी मां की पुण्यतिथि 9 मई के आसपास ही पड़े। तब से हर साल 9-13 मई के बीच में इस दिन को मनाया जाता है। मदर्स डे के दिन पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (david warner) ने अपनी मां के संग अपनी फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने अपनी वाइफ और बेटियों के लिए भी खास मैसेज लिखा। आइए आपको भी दिखाते हैं, मदर्स डे पर वॉर्नर का घर वालों के लिए प्यार...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 09 2021, 02:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और आईपीएल स्टार डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में मदर्स डे पर उन्होंने अपने परिवार की कई सारी फोटोज शेयर की है।

28

अपनी इंस्टा स्टोरी पर वॉर्नर ने अपनी मां के एक साथ एक बहुत ही प्यारी सी फोटो शेयर की और उन्होंने मदर्स डे की बधाई और बहुत सारा प्यार दिया। इसके साथ ही उन्होंने इस साल भी उनके साथ नहीं होने पर उनसे माफी मांगी। 

38

बता दें कि आईपीएल स्थगित होने के बाद से डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ मालदीव में हैं। ऐसे में मदर्स डे पर वह अपनी मॉम से इस बार भी नहीं मिल पाएं। जिसका उन्हें काफी अफसोस है।

48

इसके साथ ही वॉर्नर ने अपनी वाइफ कैंडिस वॉर्नर (Candice Warner) और बेटियों की कुछ फोटोज पोस्ट की है। जिसमें कैंडिस अपनी बच्चियों के साथ कभी उन्हें स्कूल छोड़ती, तो कभी उनके साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

58

इसके साथ ही वॉर्नर ने उनके लिए एक खास मैसेज भी लिखा- 'शब्द यह नहीं बता सकते कि यह महिला कितनी अच्छी है !! हां मेरी पत्नी कैंडिस वॉर्नर एक सैनिक है, तुम हमेशा हमारी चट्टान की तरह खड़ी रही, इसके लिए आपको धन्यवाद नहीं दे सकता। तुम्हारे पास सोने का दिल है माय लव। हैप्पी मदर्स डे डार्लिंग और मुझे आशा है कि लड़कियों ने मेरे साथ ठीक ऑर्डर किया है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

68

बता दें कि डेविड वार्नर ने साल 2015 में सुपर मॉडल कैंडिस फैलजन से शादी की थी। 3 बच्चे होने के बाद भी वह काफी फिट है और बखूबी अपनी बच्चियों का ख्याल रखती हैं। वे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं।

78

आईपीएल के दौरान कई बार डेविड वॉर्नर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ इंडिया आए हैं। लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के बीच वो अकेले ही भारत दौरे पर थे। लेकिन आधे में सीजन स्थगित होने जाने के चलते वो मालदीव में क्वारंटीन है।

88

बता दें कि इस साल वॉर्नर की अगुवाई में एसआरएच ने 6 में से केवल 1 मैच में जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम की कप्तानी उनसे छीनकर केन विलियमसन को दे दी गई थी, लेकिन फिर भी टीम मैच हार गई थी। 7 में से 6 मैच हारकर सनराइजर्स इस साल प्वाइंट्स टेबल पर लास्ट में है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved