- Home
- Sports
- Cricket
- दूसरे हनीमून पर पति के अलावा इस मर्द के साथ घूम रहीं हैं धनश्री, लोगों ने पूछा- हर वक्त ये साथ रहता है क्या?
दूसरे हनीमून पर पति के अलावा इस मर्द के साथ घूम रहीं हैं धनश्री, लोगों ने पूछा- हर वक्त ये साथ रहता है क्या?
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अभी अपनी पत्नी धनश्री के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं। इसे उनका सेकंड हनीमून बताया जा रहा है। शादी के बाद दोनों पहले दुबई गए थे। दुबई की फोटोज भी इस कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अब दोनों की मालदीव्स की फोटोज भी ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि, इस बार कपल के साथ एक और शख्स इन फोटोज में नजर आ रहा है। कई तस्वीरों में इस शख्स को देखकर कई लोगों ने उसके बारे में पूछताछ की है। आइये आपको बताते हैं कि अपने पति के अलावा किसके साथ हनीमून पर गई हैं धनश्री...
| Published : Mar 02 2021, 09:28 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
भारत में भले ही बाकी खिलाड़ी इंग्लैंड के साथ आज से यानी 3 मार्च से होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी में लगे हैं लेकिन टीम इंडिया के युजवेंद्र चहल अभी धनश्री के साथ मालदीव्स में हनीमून मना रहे हैं। छुट्टियों के कुछ बेहद क्यूट तस्वीरें ये कपल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है।
पिछले साल दिसंबर में शादी करने के बाद ये कपल दुबई हनीमून मनाने गया था। अब ये कपल मालदीव्स में छुट्टियां एन्जॉय कर रहा है। दोनों इस वेकेशन की कई फोटोज शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इस बार इनके साथ एक और शख्स भी लगातार कई फोटोज में नजर आ रहा है।
युजवेंद्र चहल ने एक फोटो में इस तीसरे शख्स को अपने और धनश्री के साथ इंट्रोड्यूस करवाया। चहल ने लिखा कि हमारी हर मस्ती के पीछे की वजह। ये शख्स हैं मैथ्यू चंकी जो एक फोटोग्राफर हैं। चहल ने तस्वीर के कैप्शन में उन्हें फैमिली की तरह इंट्रोड्यूज किया।
चहल और धनश्री के इस वेकेशन की सारी तस्वीरें मैथ्यू ही क्लिक कर रहे हैं। वो दोनों के हर क्यूट मोमेंट को बड़ी ही खूबसूरती से कैप्चर कर रहे हैं। चाहे धनश्री की सोलो तस्वीरें हों, या कपल की साथ की मस्ती, मैथ्यू इनके हर यादगार पल को कैद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर कपल की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। लोगों को इनके मोमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या इनका फोटोग्राफर हर वक्त इनके साथ ही रहता है?
धनश्री भी अपने इंस्टा पर अपने सेकंड हनीमून की फोटोज शेयर कर रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में स्कूबा डाइविंग कर रही धनश्री को चहल लव साइन दिखाते नजर आ रहे हैं। मैथ्यू इनकी हर तस्वीर में कुछ न कुछ क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं।
चहल और धनश्री ने पिछले साल लॉकडाउन में अगस्त के समय सगाई की थी। इसके बाद से कपल ने अपनी कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। जब चहल आईपीएल के लिए दुबई में थे, तब धनश्री भी वहां पहुंच गई थीं।
फिलहाल भारत में चल रहे इंडिया इंग्लैंड सीरीज में चहल नहीं खेल रहे हैं। आखिरी बार चहल ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए टूर्नामेंट का हिस्सा थे जिसमें वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारत ने ट्वेंटी ट्वेंटी में कमबैक किया था।