- Home
- Sports
- Cricket
- बिना सिंदूर-चूड़ी नई-नवेली दुल्हन धनश्री ने ऐसे मनाया न्यू ईयर, एक-दूसरे की बांहों में खिलखिलाते दिखे लव बर्ड्स
बिना सिंदूर-चूड़ी नई-नवेली दुल्हन धनश्री ने ऐसे मनाया न्यू ईयर, एक-दूसरे की बांहों में खिलखिलाते दिखे लव बर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही में शादी के बंधन में बंधे युजवेंद्र चहल और धनश्री अभी दुबई में हनीमून मना रहे हैं। दोनों ने लॉकडाउन में इंगेजमेंट करने के बाद दिसंबर में शादी कर ली थी। जहां टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही है, वहीं टीम के धांसू प्लेयर युजवेंद्र चहल अभी अपनी पत्नी के साथ दुबई में हनीमून मना रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपने हनीमून की झलकियां दोनों अपने इंस्टा पेज के जरिये फैंस को दे रहे हैं। इस बीच कपल ने अपने न्यूईयर सेलिब्रेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में नई-नवेली दुल्हन धनश्री का हॉट अंदाज लोगों को देखने के लिए मिला...
| Published : Jan 01 2021, 05:16 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
युजवेंद्र चहल ने न्यूईयर पर दुबई में अपनी वाइफ के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है। दोनों शादी के बाद दुबई में हनीमून मन रहे हैं। इन तस्वीरों में ये हॉट कपल काफी खुश नजर आ रहा है।
ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट्स और सिल्वर कलर के शॉर्ट ड्रेस में धनश्री काफी हॉट नजर आ रही हैं। वहीं युजवेंद्र भी अपनी वाइफ को कॉम्पलिमेंट दे रहे हैं। दोनो एक साथ खिलखिलाते नजर आए।
इससे पहले 22 दिसंबर को कपल ने इंस्टा पर अपनी शादी की घोषणा की थी। लाल रंग के जोड़े में धनश्री काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं दूल्हे के लिबास में चहल भी काफी शानदार दिख रहे थे।
शादी के बाद ये कपल दुबई में हनीमून मनाने गया हुआ है। वहां क्रिसमस पर दोनों की मुलाक़ात साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी से हुई। इसकी फोटोज भी चहल ने इंस्टा पर शेयर की।
कपल ने लॉकडाउन के दौरान ही इंगेजमेंट कर ली थी। धनश्री मशहूर कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ किया है। साथ ही उनका यूट्यूब चैनल भी है।
शादी की तस्वीरों के बाद कपल ने शादी के बाकी रस्मों की तस्वीरें भी शेयर की। हल्दी के इवेंट में भी दोनों काफी खुश नजर आए। लोगों को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आई।
शादी के बाद दोनों ने संगीत की फोटोज फैंस के साथ साझा की। लाइट पिंक रंग के लहंगे में संगीत के दिन धनश्री काफी खूबसूरत दिख रही थीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए चहल ने धनश्री को प्रिंसेस लिखा। फैंस को ये कपल काफी अट्रैक्ट कर रहा है।