MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • धोनी ही नहीं कोरोना की वजह से समय से पहले ही खत्म हो सकता है इन दिग्गज क्रिकेटरों का भी करियर

धोनी ही नहीं कोरोना की वजह से समय से पहले ही खत्म हो सकता है इन दिग्गज क्रिकेटरों का भी करियर

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरी दुनिया थम सी गई है। सिनेमाहाल से लेकर क्रिकेट के मैदान रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर भी कोई देखने को नहीं मिलता। क्रिकेट के मैच अनिश्चितकाल के लिए थम चुके हैं। इस बीच क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों के करियर पर सवाल खड़ा हो गया है। ये सभी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी झलक दिखाना चाहते थे, पर कोरोना के कारण इनकी उम्मीदों पर पानी फिर चुका है। इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का है। उनके अलावा साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों का करियर भी अधर में लटक चुका है। इस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को 2 बार टाला जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्डकप पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच धोनी, मलिंगा और गेल जैसे खिलाड़ियों का करियर अधर में लटक गया है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 14 2020, 04:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का करियर भी कोरोना के चलते खत्म हो सकता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
दुनियाभर में सबसे ज्यादा चर्चा धोनी के संन्यास को लेकर ही हो रही है। धोनी ने अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि नेट में उन्होंने प्रैक्टिस की है और उनके साथ नेट सेशन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के अनुसार धोनी अभी भी फॉर्म में हैं और गेंद के बहुत बेहतरीन तरीके से टाइम कर रहे हैं। धोनी IPL में अच्छा प्रदर्शन करके T-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में जगह बना सकते थे, पर कोरोना वायरस के कारण इस टूर्नामेंट के होने पर भी सवाल है। इस वजह से धोनी का करियर भी अधर में लटक गया है। अगर कोरोना के कारण देश में लंबे समय तक लॉकडाउन रहा तो धोनी को बिना फेयरवेल मैच खेले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ सकता है।
36
साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने भी संन्यास लेने के बाद क्रिकेट में वापसी का मन बना लिया था। इसकी तैयारियां भी पूरी हे चुकी थी और श्रीलंका दौरे पर अफ्रीकी टीम के साथ डिविलियर्स फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले थे, पर कोरोना के चलते डिविलियर्स की वापसी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। IPL में भी डिविलियर्स कोहली के साथ खेलते हैं और बेंगलुरू के लिए उनका जलवा देखने को मिलता, पर इस महामारी ने उनकी वापसी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
46
श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी लसिथ मलिंगा ने इसी साल मार्च के महीने में अपना आखिरी मैच खेला था। इसके बाद IPL और T-20 वर्ल्डकप में उनका खेलना तय माना जा रहा था। अब कोरोना वायरस के चलते उनका करियर भी लटक गया है। मलिंगा की उम्र फिलहाल 36 साल है, पर एक तेज गेंदबाज के लिए इस उम्र में अपनी फिटनेस बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है। खासकर जब आपको इतना लंबे समय तक मैदान में जाने का मौका भी ना मिले। कोरोना के कारण मलिंगा को अनचाहा ब्रेक मिल गया है जो उनके करियर को भी खत्म कर सकता है।
56
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2019 में ही कह दिया था कि यह वनडे वर्ल्डकप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद इस टूर्नामेंट में उन्होंने ठीक ठाक खेल दिखाया तो संन्यास लेने का मन भी बदल दिया। हालांकि इसी वर्ल्डकप के बाद से वो नेशनल टीम में अपनी जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं। दुनियाभर की T-20 लीग के चैंपियन माने जाने वाले क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करके वेस्टइंडीज की टीम में वापसी कर सकते थे, पर कोरोना ने उनका भी खेल खराब कर दिया है।
66
1999 से पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेल रहे शोएब मलिक का करियर भी आखिरी पड़ाव पर है। मलिक T-20 वर्ल्डकप खेलकर अपने करियर को विराम देना चाहते थे, पर कोरोना के कारण इस टूर्नामेंट में भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं। 2019 वनडे वर्ल्डकप के बाद से शोएब भी पाकिस्तान टीम में अपनी जगह पक्की करने में लगे हैं। इसके लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्डकप से पहले अच्छा प्रदर्शन करना था, पर कोरोना के कारण ये मैच रद्द हो चुके हैं और शोएब का करियर अधर में पड़ गया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(12.2 ov)20/2
AUSAUS
-
Day 1
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गौतम गंभीर की टीम में क्या है बड़ी कमी? सुनील गावस्कर ने बताई गलती, बोले-यहीं हार जाती है टीम इंडिया
Recommended image2
टीम इंडिया का अगला मिशन न्यूजीलैंड! 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज, जानिए कब और कहां होंगे मैच
Recommended image3
India Women vs Zimbabwe Women: कौन जीता कल का मैच? जानें 53 गेंद में कैसे पलटा मैच का पासा...
Recommended image4
वेस्टइंडीज ने खोली टीम इंडिया की पोल! क्यों श्रेयस अय्यर से बेहतर कप्तान साबित हुए रोहित-सूर्या?
Recommended image5
कब खत्म होगा सूर्यवंशी का 'वनवास', अय्यर ने बताया 15 साल के वैभव क्यों नहीं बन रहे प्लेइंग XI का हिस्सा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved