रोहित और रितिका की शादी के 4 साल पूरे, हिटमैन ने खास अंदाज में पत्नी को किया विश
नई दिल्ली. टीम इंडिया के वनडे और T-20 टीम के उपक्तान रोहित शर्मा की शादी को 4 साल पूरे हो चुके हैं। सालगिरह के मौके पर रोहित ने खास अंदाज में अपनी पत्नी रितिका सचदेह को शुभकामनाएं दी हैं। रोहित ने एक पर्सनल फोटो शेयर करते हुए लिखा "मैं आपको बिना अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। कुछ भी आपसे बेहतर नहीं हो सकता। लव यू रितिका सचदेह।"
15

रोहित और रितिका की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रोहित शर्मा ने रितिका सचदेह को उसी स्टेडियम में प्रपोज किया था, जिसमें उन्होंने बैट पकड़ना सीखा था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
रितिका सचदेह एक्टर शोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेह खान की बहन हैं। शोहेल खान और रोहित शर्मा रिश्ते में साढ़ू भाई हैं और दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया है।
35
रितिका और रोहित ने लगभग 6 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। रोहित और रितिका साल 2015 में आज के ही दिन ही शादी के बंधन में बंधे थे।
45
रोहित और रितिका की मुलाकात क्रिकेटर युवराज सिंह ने कराई थी। रितिका पहली नजर में ही रोहित को पसंद आ गई थी, पर युवराज रितिका को अपनी बहन के समान मानते थे।
55
रितिका पहले स्पोर्टस कंपनी में इवेंट मैनेजर के रूप में काम करती थी। यहां पर रितिका रोहित के असाइनमेंट भी मैनेज करती थी। यहीं से रोहित और रितिका की दोस्ती शुरू हुई थी।
Latest Videos