- Home
- Sports
- Cricket
- साक्षी धोनी ने पहनी हाथ से बनी पिस्ता साड़ी, 2 हफ्ते बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहा लुक
साक्षी धोनी ने पहनी हाथ से बनी पिस्ता साड़ी, 2 हफ्ते बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहा लुक
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान और टीम इंडिया के सबसे सफल विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। साक्षी ने FICCI पुणे में एक कार्यक्रम में हाथ से बनी हुई पिस्ता साड़ी पहनी थी। इस लुक में वो काफी खूबसूरत दिख रही थी। कार्यक्रम में कुछ प्रेरणादायक महिलाओं के साथ चर्चा में शामिल होने पहुंची साक्षी ने अपने लुक से भी महिलाओं को प्रेरणा दी। आमतौर पर सेलिब्रिटी हाथ से बने कपड़ों के ऊपर मशीनवर्क को प्राथमिकता देते हैं, पर साक्षी ने हाथ से बनी हुई साड़ी पहनकर सभी को यह प्रेरणा दी। इस दौरान उनके कान के गहनों ने भी तारीफ बटोरी। क्लासी साड़ी के साथ उनके सिंपल लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
110

2 हफ्ते बाद भी साक्षी का यह लुक खासा वायरल हो रहा है। FICCI पुणे में साक्षी ने 2 हफ्ते पहले यह साड़ी पहनी थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
हाथ से बनी हुई यह साड़ी पिस्ता शेड में है। यह साड़ी साक्षी के ऊपर खासी जंच रही थी।
310
साड़ी के अलावा उन्होंने बहुत ही सिंपल से गहने पहन रखे थे, जो उनके लुक को और भी क्लासी बना रहे थे।
410
साक्षी की यह सुंदर साड़ी पिकाचिका द्वारा बनाई गई लोकप्रिय बॉटैनिकल साड़ी है।
510
इस साड़ी को डिजाइनर उर्वशी सेठी ने डिजाइन किया है, जिसमें सिल्की ऑरेंज कपड़े में पिस्ता शेड बने हुए हैं।
610
पिस्ता शेड के अलावा इसमें जावा रोज और एप्पल फ्लावर भी बने हुए हैं।
710
साक्षी अपने पति महेन्द्र सिंह धोनी से 7 साल छोटी हैं। एक होटल में इंटर्नशिप के दौरान धोनी से उनकी मुलाकात हुई थी।
810
धोनी की ही तरह उनकी पत्नी की भी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। धोनी के समर्थक साक्षी को भी अपने पसंदीदा क्रिकेटर की तरह ही पसंद करते हैं।
910
धोनी की ही तरह उनकी पत्नी की भी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। धोनी के समर्थक साक्षी को भी अपने पसंदीदा क्रिकेटर की तरह ही पसंद करते हैं।
1010
इंस्टाग्राम में साक्षी के 24 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Latest Videos