MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 21 साल बाद खुलासा; बैन के बावजूद पाकिस्तानी क्रिकेटर ने होटल की आलमारी में पत्नी को छिपाया, तोड़े थे नियम

21 साल बाद खुलासा; बैन के बावजूद पाकिस्तानी क्रिकेटर ने होटल की आलमारी में पत्नी को छिपाया, तोड़े थे नियम

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के घातक स्पिनर्स में शुमार रहे सकलैन मुश्ताक ने 21 साल बाद अपनी जिंदगी को लेकर एक हैरान करने वाले किस्से का खुलासा किया। मामला 1999 के विश्वकप के दौरान का है जो इग्लैंड में हुआ था। मुश्ताक ने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड( पीसीबी) केई नियम तोड़े और पत्नी को होटल की आलमारी में छिपाकर पूरा विश्वकप खेला। मुश्ताक मैदान पर स्पिनर्स के सबसे मुश्किल हथियार दूसरा के लिए मशहूर थे।  

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 01 2020, 07:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

1999 विश्वकप के बीच में ही पीसीबी ने खिलाड़ियों के लिए नियम बना दिया कि वो अपने परिवार के साथ नहीं रहेंगे। कई खिलाड़ियों ने अपनी पत्नी और परिवार को वापस भेज दिया, लेकिन मुश्ताक ने ऐसा नहीं किया। रौनक कपूर के शो Beyond The Field में एक फैन ने मुश्ताक से पत्नी को छिपाने की कहानी की सच्चाई को लेकर सवाल किया। 
 

26

फैन के सवाल पर मुश्ताक ने बताया, "दरअसल, मेरी शादी दिसंबर 1998 में हुई थी। मेरी पत्नी लंदन में रहती थी। इसी वजह से 1999 विश्वकप में मैं पत्नी के साथ ही रुका था। मैंने एक पैटर्न बना लिया था। दिन में कड़ी मेहनत और टीम के साथ एक सच्चे पेशेवर की तरह ट्रेनिंग करो और रात के वक्त में मैं अपनी पत्नी के साथ रहना पसंद करता था।" 
 

36

बोर्ड के फैसले से नाराज थे मुश्ताक 
मुश्ताक ने कहा,  "लेकिन अचानक उन्होंने (पीसीबी) कहा कि हमारे परिवार वापस घर भेजे जाएंगे। मैंने अपने कोच रिचर्ड पेबस से भी कहा कि जब सबकुछ अच्छा चल रहा है फिर तो फिर अचानक यह बदलाव क्यों। मैं चीजों को उसी तरह देखता हूं, जैसी वो होती हैं। बिना मतलब मुझे नई चीजें इस्तेमाल करने में भरोसा नहीं है।" मुश्ताक ने बताया कि उन्होंने बोर्ड के फैसले को नहीं मानने का मन बना लिया था। 
 

46

पूर्व स्पिनर के मुताबिक, "तब मैनेजर और कोच रूम चेक करने के लिए आते थे। कई खिलाड़ी भी बातचीत के लिए आ जाते थे। ऐसे ही एक बार किसी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मैंने पत्नी से कहा कि वो जाकर आलमारी में छुप जाए। मैनेजर ने आकर कमरे को देखा और फिर चला गया।"
 

56

मुश्ताक ने बताया, "मेरी पत्नी आलमारी में थी। तभी अजहर महमूद और यूसुफ भी नए नियम को लेकर चर्चा करने मेरे पास आ गए। उन्हें शक था कि मेरी पत्नी कमरे में है। बहुत कहने पर मैंने अपनी पत्नी से कहा कि वो आलमारी से बाहर आ जाएं।" 
 

66

मुश्ताक ने पूरे विश्वकप तक यह तरकीब अपनाई। उस विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पाकिस्तान की पराजय हुई थी। मुश्ताक ने पाकिस्तान के लिए 49 टेस्ट और 169 वनडे इंटरनैशनल मैच में 208 और 288 विकेट लिए हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ashwani Kumar: 50 लाख के घर से करोड़ों की नेट वर्थ तक, देखें MI के खिलाड़ी की सिंपल लाइफ
Recommended image2
Praful Hinge Net Worth: IPL डेब्यू के हीरो प्रफुल हिंगे की नेट वर्थ, लग्जरी कार और पूरी कहानी
Recommended image3
T20 में फ्लॉप शो जारी! Abhishek Sharma पर उठे सवाल, 15 साल के Vaibhav Suryavanshi की तारीफों के पुल
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 14 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image5
Who Won Yesterday's IPL Match, 13th April 2026: SRH vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 21वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved