T20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लिवर कैंसर से निधन हो गया। वे अंतिम संस्कार के लिए अलीगढ़ लौट आए हैं। BCCI की अनुमति के बाद, उनका टीम में लौटना अनिश्चित है।

खानचंद सिंह का निधन: एक तरफ जहां टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच खेलने कोलकाता पहुंच गए हैं, वहीं दूसरी तरफ रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश में अपने घर अलीगढ़ लौट आए हैं। यहां उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। रिंकू ने हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और श्मशान तक ले गए। इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह टूट चुके थे। उनके पिता की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने फूल बरसाए। अलीगढ़ पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, ताकि कोई अफरा-तफरी न मचे। राष्ट्रीय टीम के साथियों से लेकर फैंस तक, हर कोई रिंकू को सांत्वना दे रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिवर कैंसर से हुआ रिंकू के पिता का निधन

रिंकू के पिता खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल (Yatharth Hospital) में चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। टीम मैनेजमेंट और BCCI इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हैं। भारतीय टीम के अहम मैच के बावजूद, बोर्ड ने रिंकू को परिवार के इस दुख में शामिल होने के लिए घर जाने की इजाजत दी। पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद, परिवार की स्थिति को देखते हुए रिंकू टीम में वापस लौट सकते हैं। हालांकि, इस बारे में BCCI की तरफ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं रिंकू

मैदान पर और मैदान के बाहर, रिंकू के लिए यह समय काफी मुश्किलों भरा है। मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं और एक फिनिशर के तौर पर अपनी भूमिका नहीं निभा पाए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने पिता को खो दिया। ऐसे में हो सकता है कि रिंकू इस वर्ल्ड कप में अब टीम में वापसी न करें। वह फिलहाल परिवार के साथ रहकर ही सारे रीति-रिवाज पूरे कर सकते हैं।

रिंकू सिंह ने अपने पिता की अर्थी को कुछ यूं दिया कंधा

Scroll to load tweet…