MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 10 साल तक महिला का यौन शोषण करता रहा ये पाकिस्तान खिलाड़ी, गर्लफ्रेंड ने कुरान की कसम खाकर लगाए गंभीर आरोप

10 साल तक महिला का यौन शोषण करता रहा ये पाकिस्तान खिलाड़ी, गर्लफ्रेंड ने कुरान की कसम खाकर लगाए गंभीर आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में पाकिस्तान (pakistan) ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार ढंग से की। ना सिर्फ पाक टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया बल्कि 29 साल में भारत के खिलाफ पहली बार जीत दर्ज की है। पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला मंगलवार को न्यूजीलैंड के साथ है। भारत के खिलाफ पहले मैच की जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की हर जगह तारीफ की जा रही है, क्योंकि बाबर ने ना सिर्फ टीम की बेहतरीन कप्तानी निभाई, बल्कि सलामी बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ नाबाद 68 रनों की पारी भी खेली और 17.5 ओवर में ही यह मैच अपनी टीम के नाम कर लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं पाकिस्तान के हीरो बने बाबर आजम यौन शोषण के आरोपों में घिरे हुए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड हमीजा मुख्‍तार (hameeza mukhtar) ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का मामला भी लाहौर की हाईकोर्ट में दाखिल किया है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 26 2021, 03:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

भारतीय क्रिकेटर्स की तरह पाकिस्तान के कई क्रिकेटर भी अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्हीं में से एक है पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, जो ना सिर्फ अपने खेल बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में है।

29

हाल ही में, भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज वाले बाबर आजम अपनी गर्लफ्रेंड रही हमीजा मुख्तार के आरोपों के चलते विवादों में फंसते जा रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के अखबार 'डेली पाकिस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार बाबर की गर्लफ्रेंड ने दावा किया है कि उनसे शादी का वादा करके बाबर ने उनका 10 साल तक यौन शोषण किया और अब वह निकाह करने से भी मुकर गए हैं।

39

इतना ही नहीं पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया कि वह बाबर आजम के बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन जबरन बाबर ने उनका अबॉर्शन तक करवा दिया। हमीजा ने बाबर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पवित्र किताब कुरान की कसम भी खाई और कहा कि यह सारे आरोप सच हैं।

49

इसके बाद हमीजा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और बाबर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का आरोप लाहौर की हाईकोर्ट में दर्ज किया था, जो अभी भी वहां पेंडिंग है।

59

हमीजा ने बताया कि 10 साल तक दोनों के बीच अफेयर चला और 2011 में वह बाबर के लिए अपना घर छोड़कर तक भाग गई थी, लेकिन बाबर के परिवार ने इस रिश्ते को कुबूल नहीं किया।

69

इसके बाद वह उन्हें अपने दोस्त के घर लेकर गए। हमीजा और बाबर काफी समय तक एक साथ रहे। इस दौरान अपने रिश्ते को बचाए रखने के लिए हमीजा ने अपने घर से ज्वेलरी चुराई, अपनी कार बेची और बाबर को 12 लाख रुपये भी दिए।

79

इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे देने के बाद भी बाबर लगातार उनसे झगड़ा करते रहे और 10 साल तक उनका यौन शोषण किया। हमीजा बाबर के बच्चे की मां भी बनने वाली थी, लेकिन उन्होंने ब्लैकमेल करके उनका अबॉर्शन तक करवा दिया और इस बच्चे को स्वीकार नहीं किया, साथ ही शादी से भी मुकर गए।

89

हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वाकई बाबर आजम पर लगाए आरोप सच है या नहीं? लेकिन हमीजा का कहना है कि वह बाबर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने लाहौर की एक अदालत में मुकदमा भी दायर किया है, जहां उनका मामला लंबित है। हमीजा का आरोप है कि लगातार उसके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।

99

बता दें कि बाबर आजम टी 20 के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 62 टी20 इंटरनेशनल में 2272 रन बनाए हैं। वहीं, 35 टेस्ट और 83 वनडे मैचों में उनके नाम 2362 और 3985 रन दर्ज है।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: शोएब मलिक को देख जोर से चिल्लाए फैंस 'जीजाजी... जीजाजी', सानिया मिर्जा ने शेयर किया मजेदार Video

भारत से जीत के बाद बाबर आजम ने ड्रैसिंग रूम में अपनी टीम को क्या कहा? Viral हो रहा 'ज्ञान' वाला Video

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को मिले 3 Good News, काम कर गया न्यूजीलैंड सीरीज
Recommended image2
WPL 2026: Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues में कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश कप्तान
Recommended image3
T20 World Cup Warm Up Match: वर्ल्ड कप में संजू या किशन? भारत का पहला वॉर्म-अप मैच
Recommended image4
U19 World Cup: फाइनल के लिए भारत-अफगानिस्तान भिड़ंत, नो एक्सपेरिमेंट
Recommended image5
DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved