MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • वो मैच जिसमें सचिन ने सबसे खौफनाक गेंदबाज की उधेड़ दी थी बखिया, विकेट लेकर भी खुश नहीं थे शोएब अख्तर

वो मैच जिसमें सचिन ने सबसे खौफनाक गेंदबाज की उधेड़ दी थी बखिया, विकेट लेकर भी खुश नहीं थे शोएब अख्तर

स्पोर्ट्स डेस्क. दुनिया में फैली कोरोना महामारी के चलते लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं अगर हम खेल जगत की बात करें तो इस समय कई बड़े टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ी इन दिनों मैदान छोड़ सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया एप हेलो पर लाइव चैट किया। इस दौरान उन्होंने साल 2003 में हुए विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बताया कि उस मैच में वे सचिन तेंदुलकर को आउट करने के बाद काफी दुखी हुए थे। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि उनके कारण उस दिन सचिन शतक लगाने से चूक गए थे। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 19 2020, 08:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

बल्लेबाजों के अंदर अपनी तेज रफ्तार से खौफ पैदा करने वाले शोएब अख्तर ने बताया कि 'मुझे सचिन के विकेट लेने के बाद काफी दुख हुआ था। क्योंकि सचिन उस वक्त 98 रन पर खेल रहे थे और सिर्फ दो रन से वे अपने शतक से चूक गए थे।
 

210

शोएब ने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि सचिन के लिए वह एक खास पारी थी और उन्हें शतक लगाना चाहिए था। अगर वे उस बाउंसर पर छक्का लगा देते तो मुझे मजा आ जाता। क्योंकि वे पहले ऐसा कर चुके थे।'

310

2003 वर्ल्ड कप में शोएब अख्तर अपने करियर के सबसे अच्छे फॉर्म में चल रहे थे। पर सचिन ने इस मैच में उनकी खूब कुटाई की थई। वे इस मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 72 रन देकर सिर्फ एक विकेट सचिन का लिया था।

410

हालांकि भारत ने इस मैच को आसानी से जीत लिया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 273 रन बनाए थे। जिसके जबाव में भारत ने महज 4 विकेट खोकर ही इस मैच को अपने नाम कर लिया था।सचिन ने इस मैच में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 75 गेंद पर 98 रनों की पारी खेली थी।

510

शोएब ने लाइव चैट के दौरान मास्टर ब्लास्टर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सचिन ने भारतीय टीम के लिए उस समय क्रिकेट खेला जब काफी कठिन समय था। 

610

वहीं जब उनसे सचिन से विराट कोहली की तुलना के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'सचिन ने भारतीय टीम के लिए उस समय क्रिकेट खेला है जब काफी कठिन समय था। इस मामले में विराट कोहली काफी भाग्यशाली हैं जो इस दौर में क्रिकेट खेल रहे हैं। 
 

710

अगर सचिन इस दौर में खेल रहे होते तो उनके नाम 1.30 लाख से ज्यादा रन होते। विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से करना गलत है। 

810

इस दौरान शोएब अख्तर ने यह भी बताया कि वो नहीं चाहते कि खाली स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेला जाये। अगर ऐसा होता है तो यह ठीक वैसा ही होगा जैसे बिना दुल्हन शादी।

910

उन्होंने कहा, 'खाली स्टेडियम में क्रिकेट बोर्ड को नुकसान होने से तो बचा सकता है लेकिन आप इसकी मार्केटिंग नहीं कर पाएंगे। आपको मैच के लिए दर्शकों की जरूरत होगी। इनके बदौलत ही क्रिकेटर स्टार बनते हैं।
 

1010

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि एक साल के भीतर कोरोना की स्थिति सामान्य हो जाएगी' और फिर से लोग पहले जैसे समान्य हो जाएंगे। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved