MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • खेल, फैमिली, फिल्म और राजनीति हर कदम पर कांबली को मिली थी हार, इस वजह से बदला था अपना धर्म

खेल, फैमिली, फिल्म और राजनीति हर कदम पर कांबली को मिली थी हार, इस वजह से बदला था अपना धर्म

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (vinod kambli) अपना 49वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। 18 जनवरी 1972 को मुंबई में जन्‍में कांबली को भारतीय टीम का सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना जाता था। अपनी मेहनत और काबिलियित के दमपर उन्होंने छोटा लेकिन दमदार करियर बनाया। लेकिन जिंदगी के हर मोड़ पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अपने रिलेशन, फिल्मी करियर और राजनीति को लेकर भी वह हमेशा सुर्खियों में बने रहें। पहली पत्नी के तलाक से लेकर दूसरी पत्नी के लिए अपना धर्म बदलने की ये है उनकी कहानी.....

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 18 2021, 02:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

कभी टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रहे विनोद कांबली सोमवार को अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के जिगरी यार रहे कांबली की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

29

18 जनवरी 1972 जन्में कांबली का पूरा नाम विनोद गणपत कांबली है। उनके पिता गणपत एक मेकैनिक थे और बहुत मुश्किल से 7 लोगों के परिवार का पालन-पोषण करते थे। हालांकि उनके पिता मुंबई क्लब सर्किट के लिए क्रिकेट खेलते थे और तेज गेंदबाज हुआ करते थे।

39

बचपन से ही क्रिकेट खेलने का जब्जा दिल में रखे कांबली ने स्कूल में ही अपने दोस्त सचिन के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया था। तेंदुलकर और कांबली ने शारदाश्रम स्कूल की तरफ से खेलते हुए 664 रनों की साझेदारी की थी। कांबली ने इस दौरान नॉटआउट 349 रन बनाए थे।

49

अपने शानदार खेल के दमपर उन्होंने 17 साल की उम्र में डेब्यू किया। कुछ ही सालों में उन्होंने अपने खेल के दम पर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। लेकिन उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं था।

59

कांबली की निजी जिंदगी भी कुछ खास सफल नहीं रही। उन्होंने 1998 में पुणे के होटल में बतौर रिसेस्पशनिस्ट काम करने वाली लड़की नोएला से शादी की थी। लेकिन उनकी पहली शादी सफल नहीं हो सकी। 

69

इसके बाद कांबली फिल्मी दुनिया की तरफ आकर्षित होने लगे थे। 2000 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कांबली ने बॉलीवुड का रुख किया। 2002 में संजय दत्त, सुनील शेट्टी और प्रीति झांगियानी स्टारर 'अनर्थ' फिल्म में उन्होंने काम किया। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। 2009 में फिर से कांबली ने पल पल दिल के साथ नाम की फिल्म की। 

79

इस दौरान कांबली का दिल फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट पर आया। दोनों ने शादी की और अबतक साथ हैं। जून 2010 में एंड्रिया ने कांबली के बेटे जीसस क्रिस्टियानो को जन्म दिया। एंड्रिया से शादी करने के लिए कांबली ने हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था। 

89

फिल्मी करियर फ्लॉप होने के बाद कांबली ने राजनीति में भी एंट्री की थी। वे लोक भारती पार्टी के सदस्य रहे। 2009 के विधान सभा चुनाव में कांबली विखरोली से प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

99

कुछ साल पहले कांबली को दिल का दौरा पड़ा था, उसके बाद से वे क्रिकेट, टीवी और सिनेमा के परदे से लगभग गायब से हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image3
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
Recommended image4
Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड
Recommended image5
IPL में वैभव ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड्सः कोहली के गिफ्ट को Vaibhav Sooryavanshi ने सिर-आंखों पर रखा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved