MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • जब पहली मुलाकात में युवी ने 'भगवान' से मिलाए थे हाथ, इस खास मौके पर भावुक हो गए दो दिग्गज क्रिकेटर

जब पहली मुलाकात में युवी ने 'भगवान' से मिलाए थे हाथ, इस खास मौके पर भावुक हो गए दो दिग्गज क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले ऑल टाइम बेस्ट बैट्समैन सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के क्रिकेट से रिटायरमेंट के एक साल पूरा होने के पहले सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए एक पोस्ट डाली। इसके बाद युवराज सिंह बहुत भावुक हो गए और उन्होंने सचिन तेंदुलकर को इसका जवाब देते हुए पोस्ट किया। युवराज सिंह ने सचिन को हर मुश्किल वक्त में साथ देने वाला और हमेशा साथी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने वाला बताया।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 11 2020, 01:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

हर मुश्किल वक्त में किया गाइड 
युवराज सिंह ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को हर मुश्किल समय में उन्हें गाइड करने और उनके टैलेंट पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया। युवराज सिंह ने कहा कि सचिन तेंदुलकर जैसा कप्तान मिलना आसान नहीं है। वे अपने सहयोगी खिलाड़ियों के टैलेंट को तुरंत पहचान लेते हैं और हमेशा बेहतर करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हैं।

26

पहली मुलाकात को किया याद
युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने सचिन तेंदुलकर से हाथ मिलाया तो उन्हें लगा कि मानो वे भगवान से हाथ मिला रहे हों। युवराज सिंह ने कहा कि सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं।

36

ट्वीट के जवाब में कही ये बातें
युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के एक ट्वीट के जवाब में ये बातें कही, जो उन्होंने युवराज के रिटायरमेंट के एक साल पूरा होने पर उनकी प्रशंसा करते हुए की थी। 
 

46

क्या लिखा था ट्ववीट में
इस ट्वीट में सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि युवी तुम्हें रिटायर हुए एक साल हो गया है। तुम्हारे साथ मेरी पहली मेमोरी चेन्नई कैंप की है। सचिन ने युवराज के बारे में लिखा कि उन्होंने नोटिस किया था कि वे कितने बेहतरीन एथलीट हैं। सचिन ने युवराज के बारे में लिखा कि उनकी छक्के मारने की क्षमता कमाल की थी। 

56

युवराज ने क्या दिया जवाब
सचिन तेंदुलकर की इस पोस्ट के जवाब में युवराज सिंह ने उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा कि जब हम पहली बार मिले थे तो मुझे लगा था कि मैं भगवान से हाथ मिल रहा हूं। युवराज ने सचिन के बारे में लिखा कि उन्होंने कठिन हालात में मेरा मार्गदर्शन किया। मुझे अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सिखाया। युवराज ने लिखा कि मैं अब युवाओं के लिए वही भूमिका निभाऊंगा जो सचिन ने मेरे लिए निभाई।

66

जून, 2019 में युवराज ने लिया संन्यास
युवराज सिंह ने 10 जून, 2019 को क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। युवराज सिंह ने अपना आखिरी वनडे मैच 30 जून, 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। आखिरी टी20 मैच उन्होंने 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला। युवराज सिंह ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के ही खिलाफ खेला था। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Eng: कल का मैच कौन जीता, U-19 Result भारत vs इंग्लैंड
Recommended image2
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image4
वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
Recommended image5
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved