MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • जहीर खान से 7 साल छोटी हैं पत्नी सागरिका, यह फिल्म देखकर शादी के लिए राजी हुए थे घर वाले

जहीर खान से 7 साल छोटी हैं पत्नी सागरिका, यह फिल्म देखकर शादी के लिए राजी हुए थे घर वाले

नई दिल्ली. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे 34 साल की हो चुकी हैं। जहीर की पत्नी उनसे 7 साल छोटी हैं। जहीर के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले सागरिका बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सागरिका राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। सागरिका को शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में उनके काम के लिए पहचान मिली थी। सागरिका अपने काम से ज्यादा अपनी लव लाइफ के कारण चर्चा में रही हैं। जहीर और सागरिका की शादी से पहले जहीर के परिवार वालों ने चक दे इंडिया फिल्म देखी थी और फिर शादी के लिए हां कहा था।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 08 2020, 07:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
सागरिका का जन्म कोल्हापुर के शाही राजघराने में हुआ था। बॉलीवुड अभिनेता विजेन्द्र घाटगे सागरिका के पिता हैं। उनके परदादा शाहो महाराज कोल्हापुर के महाराज थे।
210
सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं। इंदौर के होल्कर स्टेडियम का नाम होल्कर राजाओं को नाम पर ही रखा गया है।
310
फिल्मों में काम करने के अलावा सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं। हॉकी खेलने की उनकी काबिलियत के कारण ही उन्हें चक दे इंडिया फिल्म में काम करने का मौका मिला था।
410
बॉलीवुड में पिता की पहचान के कारण सागरिका को बचपन से ही एड फिल्मों में काम के ऑफर मिलने लगे थे, हालांकि उन्होंने इन फिल्मों में कभी काम नहीं किया।
510
शादी के बाद भी सागरिका ने बॉलीवुड में काम करना बंद कर दिया था। अब वो एक वेब सीरीज में नजर आई हैं।
610
जहीर और सागरिका ने 23 नवंबर 2017 को कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
710
जहीर और सागरिका ने अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई के अलीशान ताज होटल में दिया था।
810
जहीर ने बताया था कि शादी से पहले उनके परिवार वालों ने चक दे इंडिया फिल्म की सीडी मंगवाकर पूरी फिल्म देखी थी। इसके बाद ही वो शादी के लिए राजी हुए थे।
910
सागरिका के जन्मदिन पर जहीर ने उनके साथ फोटो शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जहीर ने विश करते हुए लिखा "हैप्पी बर्थडे SK मेरा प्यार और आजीवन मनोरंजन।"
1010
सागरिका ने शादी के बाद अपना नाम नहीं बदला है और हर जगह सागरिका घाटगे ही लिखती हैं, पर जहीर खान ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें SK नाम से संबोधित किया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved