इस विधायक ने अपने बच्चे को सदन में पिलाया था दूध, राजनीति ने ही मिलवाया था पति से
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक बार फिर परचम लहराया है। इस पार्टी ने कुछ ही सालों में दिल्ली की जनता का दिल ऐसे जीता कि इस बार भी दिल्ली ने इस पार्टी को बहुमत में पहुंचा दिया। आम आदमी पार्टी की नेता सरिता सिंह ने कम समय में ही पार्टी में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने जनता के लिए काम किया और आज पार्टी का जाना पहचाना चेहरा हैं।
19

सरिता सिंह अवदेश कुमार सिंह की बेटी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में एमए किया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
अपने छात्र जीवन में सरिता सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट लीडर रही हैं। उन्होंने जान लोकपाल मूवमेंट में काफी अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो आम आदमी पार्टी से जुड़ गई थीं।
39
सरिता सिंह पूर्वांचली हैं। जो ईस्ट यूपी और बिहार को रिप्रेजेंट करता है।
49
उन्होंने 2015 में दिल्ली के रोहतास नगर से चुनाव लड़ा और बीजेपी के जीतेन्द्र महाजन को 7 हजार 874 वोट्स से हरा दिया। इस चुनाव में उनके पास प्रचार के लिए ज्यादा सोर्स या फंड नहीं था। फिर भी उन्हें जनता का साथ मिला।
59
2015 में जब सरिता सिंह चुनाव के लिए प्रचार कर रही थीं, तब उनकी कार पर कुछ लोगों ने आयरन रॉड से हमला कर दिया था। इसके बाद मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी।
69
राजनीति से जुड़ने के बाद जब सरिता सिंह ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की, तब उनकी मुलाक़ात आप के वोलेंटियर अभिनव राय से हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी कर ली।
79
इतना ही नहीं, एमएलए बनने के बाद जब सरिता सिंह ने बच्चे को जन्म दिया, उस समय अपने नवजात बेटे को सदन में लाकर वो काफी चर्चा में रही थीं।
89
दरअसल, दिल्ली असेंबली में मैटरनिटी लीव पॉलिसी नहीं होने के कारण सरिता अपने बच्चे को सदन में लेकर आती थीं।
99
उनके ससुराल वालों ने इसे बच्चे की ग्रोथ के लिए गलत बताकर उनका विरोध किया था लेकिन पति के सपोर्ट के कारण उन्होंने किसी की परवाह नहीं की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos