- Home
- National News
- दिल्ली में BJP भले ही हार गई हो, लेकिन अपने इन दो उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर होगी खुश
दिल्ली में BJP भले ही हार गई हो, लेकिन अपने इन दो उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर होगी खुश
नई दिल्ली. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 8 सीटों में जीत हासिल कर ली है। इनमें 3 सीट, रोहताश नगर से जितेंद्र महाजन, घोंडा से अजय महावर और विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा की है, जिन्होंने जीत हासिल की। सबसे पहले बात रोहतास नगर की करें तो भाजपा ने 13241 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की। उनके सामने आप की सरिता सिंह, कांग्रेस के विपिन शर्मा मुख्य उम्मीदवार थे। वहीं घोडा की बात करें तो अजय महावर ने 28 हजार वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की। उनके सामने आम आदमी पार्टी के श्रीदत्त शर्मा थे।
15

दिल्ली चुनाव में भाजपा 7 सीटों पर आगे है।
25
2015 में रोहतास नगर में आप की जीत हुई थी : रोहतास नगर विधानसभा सीट उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस क्षेत्र को 1977 में विधानसभा सीट घोषित किया गया था। यहां के पहले चुनाव में कांग्रेस के वेद प्रकाश विधायक चुने गए। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के सरिता सिंह यहां से विधायक हैं। उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जितेन्दर महाजन को 7874 वोट से हराया था। अब यहां पर भाजपा ने चितेन्दर महाजन ने आप को हराकर जीत हासिल की।
35
घोंडा में 2015 में आप ने जीत दर्ज की थी : दिल्ली विधानसभा की घोंडा सीट (Ghonda assembly constituency) सामान्य है। इसे 1972 में बनाया गया था। यह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कांग्रेस के भीष्म शर्मा 3 बार लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार भाजपा के अजय महावर ने जीत दर्ज की है। 2015 में जीत दर्ज करने वाले आप के श्रीदत्त शर्मा को हार का सामना करना पड़ा।
45
विश्वास नगर से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा की जीत : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक विश्वास नगर से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा 16,457 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने दीपक सिंगला को हराया। साल 2015 में भी ओम प्रकाश शर्मा ने इस सीट से 10,158 वोटों से जीत हासिल की थी।
55
इस बार 62.59% मतदान हुआ : दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें 62.59% मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने 24 घंटे बाद मतदान का आंकड़ा जारी किया था, जिसपर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि क्या भाजपा और आरएसएस से पूछकर मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं।
Latest Videos