- Home
- National News
- रोड शो में देरी के चलते आज CM केजरीवाल का नामांकन नहीं, नई दिल्ली से कल भरेंगे पर्चा
रोड शो में देरी के चलते आज CM केजरीवाल का नामांकन नहीं, नई दिल्ली से कल भरेंगे पर्चा
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब कल पर्चा भरेंगे। पहले उन्हें आज ही नामांकन करना था। लेकिन रोड शो में देरी के चलते आज CM केजरीवाल पर्चा नहीं भर पाए। केजरीवाल तीसरी बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे 2013 और 2015 में भी इस सीट से चुनाव जीते हैं। 2013 में उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित को 25 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।
17

नामांकन से पहले केजरीवाल का रोड शो किया। यह रोड शो वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुआ। रोड शो से पहले अरविंद केजरीवाल ने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
रोड शो में केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता और बच्चे भी साथ रहे। सभी खुली जीप में सवार थे। पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनकी बेटी लगातार घर घर जाकर केजरीवाल के लिए प्रचार भी कर रही हैं।
37
अरविंद केजरीवाल के रोड शो में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता जुटे। कार्यकर्ताओं के हाथ में झाड़ू भी थी। केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया भी जीप में रहे।।
47
इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, नई दिल्ली के ऐतिहासिक वाल्मीकि मंदिर से आम आदमी पार्टी के कई पड़ावों की शुरुआत हुई। 2013 में यहीं से हमने राजनीति साफ करने के लिए पहली बार झाड़ू उठाई थी।
57
उन्होंने लिखा, आज एक बार फिर भगवान वाल्मीकि के आशीर्वाद ले कर अपना नामांकन भरने जाऊंगा।
67
13 फरवरी को आएंगे नतीजे: दिल्ली में एक चरण में चुनाव होगा। 8 फरवरी को मतदान होगा। 13 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं।
77
अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। केजरीवाल की पार्टी ने 2015 विधानसभा चुनाव में 67 सीटें जीती थीं। भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। हालांकि, उप चुनाव में आप ने एक सीट गंवा दी थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos