MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • दिल्ली चुनाव: करोड़ों की मालकिन है आप की ये नेता, इस एक विवाद के कारण रातोरात आ गई थीं चर्चा में

दिल्ली चुनाव: करोड़ों की मालकिन है आप की ये नेता, इस एक विवाद के कारण रातोरात आ गई थीं चर्चा में

नई दिल्ली. राजधानी में विधानसभा चुनाव की धूम है। राजनीतिक दल ऐसे में अपने-अपने धुरंधरों पर दांव लगा रहे हैं। विधानसभा चुनाव की सियासी जंग फतह करने लिए राजनीतिक दल प्रचार अभियान में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच शह-मात का खेल जारी है। इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशियों का लेखा जोखा यानि एडीआर लिस्ट जारी हो चुकी है। इसमें आम  आदमी पार्टी की दूसरी सबसे अमीर उम्मीदवार काफी चर्चा में हैं। इनका नाम है प्रमिला टोकस। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 02 2020, 05:33 PM IST| Updated : Feb 09 2020, 03:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
आइए जानते हैं आखिर प्रमिला टोकस कौन हैं, उनका फैमिली बैकग्राउंड और संपत्ति से जुड़ी सभी जानकारी।
28
प्रमिला टोकस आर के पुरम विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन्‍होंने 2015 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी अनिल कुमार शर्मा को 19,068 वोट से हराया था। जनता ने 54645 वोट देकर आम की इस महिला नेता पर भरोसा जताया था। इनके पति का नाम धीरज कुमार टोकस है और ये पेशे से कारोबारी हैं।
38
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमिला टोकस अपनी करोड़ों की संपत्ति के कारण चर्चा में हैं। साथ ही वे दिल्ली के मुख्यमंत्री की संयोजक पार्टी आम आदमी की भरोसेमंद और चर्चित नेता है। टोकस करोड़पति उम्मीदवारों में शामिल महिदिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमिला टोकस अपनी करोड़ों की संपत्ति के कारण चर्चा में हैं। साथ ही वे दिल्ली के मुख्यमंत्री की संयोजक पार्टी आम आदमी की भरोसेमंद और चर्चित नेता है। टोकस करोड़पति उम्मीदवारों में शामिल महिला नेता हैं। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने 80 करोड़ संपत्ति का खुलासा किया है। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने 80 करोड़ संपत्ति का खुलासा किया है।
48
मुंडका से आप के प्रत्याशी धर्मपाल लाकड़ा के बाद मौजूदा विधायक टोकस का ही नाम शामिल हैं। लाकड़ा ने 292 मुंडका से आप के प्रत्याशी धर्मपाल लाकड़ा के बाद मौजूदा विधायक टोकस का ही नाम शामिल हैं। लाकड़ा ने 292 करोड़ व प्रमिला टोकस ने 80 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति की घोषणा की है। व प्रमिला टोकस ने 80 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति की घोषणा की है।
58
प्रमिला टोकस ने अपनी चल संपत्ति 2.32 करोड़ तथा पति की चल संपत्ति 13.80 करोड़ की बताई है। टोकस पर 4.10 करोड़ तथा पति पर 7.64 करोड़ रुपये की देनदारी है।
68
आप की ये महिला नेता चुनाव जीतने के बाद विवादों में भी रही हैं। टोकस के पति को दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में केंद्र सरकार के एक कर्मचारी को कथित तौर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने और उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी और महिलाओं से बदसलूकी का आरोप लगे थे।
78
प्रमिला टोकस पर भी आरोप लगे कि वह एक सरकारी ऑफिस में जबरन घुस गई, वहां अपने किसी काम के लिए एक सरकारी कर्मचारी से बदसलूकी करने लगीं। वहीं, उनके पति धीरज टोकस ने एक घर में जबरन घुसकर दो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया था।
88
हालांकि बाद में इस मामले पर राहत देते हुए अदालत ने उनके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने से जुड़े साल 2015 के मामले में कार्यवाही रोक लगा दी थी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved