- Home
- National News
- भाजपा के लिए खुशी की खबर, उनका यह उम्मीदवार सबसे ज्यादा 30 हजार वोटों के अंतर से जीत रहा है
भाजपा के लिए खुशी की खबर, उनका यह उम्मीदवार सबसे ज्यादा 30 हजार वोटों के अंतर से जीत रहा है
नई दिल्ली. दिल्ली की विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में आप की सरकार बनती दिख रही है, लेकिन भाजपा के उम्मीदवार जगदीश प्रधान सबसे ज्यादा बढ़त से आगे हैं। यह मुस्तफाबाद सीट से मैदान में थे। यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हाजी युनूस मैदान में थे। कांग्रेस की ओर से अली मेहंदी मैदान में हैं। यहां से भाजपा ने 2015 में जीत दर्ज की थी। इसलिए फिर से मौजूदा विधायक जगदीश प्रधान को भाजपा ने दोबारा उम्मीदवार बनाया है। मुस्लिम बहुल आबादी वाली इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जाता रहा है।
14

30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं जगदीश प्रधान- इस सीट से भाजपा उम्मीदवार जगदीश प्रधान 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने इसी सीट (मुस्तफाबाद सीट) पर चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि इतनी जोर से ईवीएम बटन दबाना कि करंट शाहीन बाग में लगे।
34
खुद अमित शाह ने किया था प्रचार - भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े प्रचारक और गृहमंत्री अमित शाह ने भी खुद इस सीट पर उम्मीदवार जगदीश प्रधान के लिए प्रचार किया था।
44
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हाजी युनूस- मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हाजी युनूस दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले वो 2015 में बीजेपी के उम्मीदवारों के हाथ महज 6 हजार वोटों से हार गए थे, लेकिन इस बार वो केजरीवाल के काम के सहारे विधानसभा पहुंचने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos