दो मंजिला मकान, दीवार पर लिखा है ओम; बिहार में कुछ ऐसा दिखता है मनोज तिवारी का घर
नई दिल्ली: देश की राजधानी में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने हैं। सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। अब बस 8 फरवरी को सबकी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। दिल्ली चुनाव में बात अगर बड़े और चर्चित चेहरों की करें तो उसमें बीजेपी के मनोज तिवारी को भला कौन नहीं जानता? दिल्ली की राजनीति में चर्चित चेहरों में एक मनोज तिवारी की जड़ें असल में बिहार से जुड़ी हैं। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं उनके पैतृक गांव में बने घर की तस्वीरें।
19

मनोज तिवारी का जन्म बिहार के छोटे से गांव अटरवलिया में हुआ था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
गांव से ही मनोज तिवारी की स्कूली शिक्षा पूरी हुई थी। इसके बाद इंटर करने के लिए वो बनारस चले गए थे।
39
गांव में मनोज तिवारी का दो मंजिला पक्का घर है।
49
घर के बाहर रखे अनाज के बोरे और आंगन में सूखते अनाज देख पता चल जाता है कि गांव में भी उनकी स्थिति कितनी अच्छी है।
59
उनके मकान में दो एंट्री गेट हैं। मेन एंट्रेंस पर ट्रैक्टर भी लगा है।
69
वहीं पीछे के एंट्रेंस पर ॐ लिखा है।
79
उनके घर के आगे बड़ी सी जमीन में कई तरह की सब्जियां उगाई जाती है।
89
वहीं मकान के ठीक सामने सचिन तेंदुलकर की एक मूर्ति लगी हुई है।
99
आसपड़ोस के लोग भी मनोज तिवारी के घर आते जाते रहते हैं। गांव वालों के मुताबिक, कभी भी मनोज तिवारी एक रिश्तेदारों ने उन्हें घर आने से नहीं रोका। वो गांव में आम आदमी जैसे ही रहते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos