MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • भूपेंद्र पटेल ने इस बार भी कांग्रेस काे रिकॉर्ड वोटों से चटाई धूल, आप प्रत्याशी भी दूर तक नजर नहीं आ रहे

भूपेंद्र पटेल ने इस बार भी कांग्रेस काे रिकॉर्ड वोटों से चटाई धूल, आप प्रत्याशी भी दूर तक नजर नहीं आ रहे

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। आज गुरुवार, 8 दिसंबर को परिणाम जारी हुए हैं। आइए जानते हैं कि घाटलोडिया क्षेत्र के वोटर्स ने इस बार भी भूपेंद्र को मौका दिया है या नहीं। 

2 Min read
Ashutosh Pathak
Published : Dec 08 2022, 07:54 PM IST| Updated : Dec 08 2022, 08:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

भूपेंद्र पटेल ने इस बार भी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 2 लाख 13 हजार 530 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अमी याग्निक को महज 21 हजार 267 वोट मिले। वहीं, आप प्रत्याशी विजय पटेल को 16 हजार 194 वोट मिले। घाटलोडिया विधानसभा अहमदाबाद जिले की 21 विधानसभा सीट में से एक है। शहरी क्षेत्र की यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है। 

210

भूपेन्द्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं। वे राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी की मौजूदा राज्यपाल आनंदीबन पटेल के करीबी माने जाते हैं। 

310

आनंदीबेन पटेल की सीट भी घाटलोडिया ही हुआ करती थी। भूपेंद्र पटेल ने पाटीदार आंदोलन बीच रिकॉर्ड मतों से जीतकर सबको चौंका दिया था। 

410

भूपेंद्र पटेल ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के शशिकांत पटेल को 1 लाख 17 वोटों के अंतर से हराकर जीता था। यह इस चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी जीतों में से एक थी।  

510

भूपेन्द्र पटेल संघ के भी करीबी माने जाते हैं। भाजपा में वो कई जिम्मेदारियां को निभा चुके हैं। विजय रुपाणी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।  

610

बताया जाता है कि गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं आनंदीबेन पटेल ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद उनके कहने पर ही घाटलोडिया सीट से भूपेंद्र पटेल को टिकट दिया गया था। 

710

विधायक बनने से पहले भूपेंद्र पटेल राज्य में अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी AUDA के अध्यक्ष और अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी AMC की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 

810

पिछली बार वे विधायक चुने गए। मगर यह किसी को पता नहीं था कि विजय रुपानी के इस्तीफा देने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री चुन लिया जाएगा। दरअसल, वे इस रेस में भी नहीं थे। 

910

घाटलोडिया विधानसभा सीट पर भूपेंद्र उम्मीदवार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने इस बार राज्यसभा सदस्य अमि याग्निक को मैदान में उतारा है। 

 

1010

वहीं, आम आदमी पार्टी ने घाटलोडिया विधानसभा सीट पर भूपेंद्र पटेल के खिलाफ विजय पटेल को उम्मीदवार बनाया था। 

About the Author

AP
Ashutosh Pathak

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved