MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Punjab
  • पंजाब चुनाव: केजरीवाल-मान ने संत रविदास मंदिर में माथा टेका, चढ़ौती चढ़ाई, रोड शो में दिखाया दम

पंजाब चुनाव: केजरीवाल-मान ने संत रविदास मंदिर में माथा टेका, चढ़ौती चढ़ाई, रोड शो में दिखाया दम

जालंधर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब दौरे पर हैं। बुधवार को वह जालंधर में बूटन मंडी में स्थित सत गुरु रविदास धाम पहुंचे। यहां उनके साथ पंजाब आप के सीएम चेहरे भगवंत मान भी थे। रविदास जयंती पर दोनों नेताओं ने मंदिर में मत्था टेका। केजरीवाल ने दान भी चढ़ाया और पंजाब की शांति, समृद्धि, प्रगति और भाइचारे की प्रार्थना की। इसके बाद जालंधर में रोड शो किया। तस्वीरों में देखिए पूरा कार्यक्रम....

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 16 2022, 06:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

केजरीवाल और मान ने जालंधर में संत रविदास मंदिर के दर्शन किए और यहां समय बिताया। केजरीवाल ने कहा कि हम लोग आपके साथ हैं। समस्याओं को लेकर हम केंद्र सरकार से बात करेंगे। सभी से बात करने के बाद हम चाहते हैं कि गुरुजी महाराज (गुरु रविदास) का भव्य मंदिर वहां (दिल्ली में) बने। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

केजरीवाल ने आज जालंधर में तीन स्थानों पर पार्टी के लिए प्रचार किया। सबसे पहले वह जालंधर कैंट पहुंचे। यहां तीनों हलके के लोगों से मिलकर पार्टी के उद्देश्यों के बारे में बताया और पार्टी को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान काफी भीड़ देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: चन्नी फिर विवादों में, UP के भाइयों वाले बयान पर BJP ने घेरा, हंस रही प्रियंका गांधी से सवाल पूछा

35

इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- संत श्री गुरु रविदास जी महाराज जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी महान रचनाएं और सिद्धांत हम सबको सदा प्रेरणा देते रहेंगे। उनके चरणों में मेरा कोटि कोटि नमन।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के पन्नू ने मुस्लिमों को भड़काया, बोला- भारत तोड़ कर उर्दिस्तान बनाओ

45

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद और उनके कैबिनेट के कई मंत्री पंजाब में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को केजरीवाल ने लुधियाना के पांच हलकों में रोड शो किया था। इस दौरान समर्थक केजरीवाल पर फूल बरसाते रहे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। 

55

सर्वे बता रहे हैं कि पंजाब में आप को 65 सीटें मिल रही हैं और आप की सरकार बन रही है। लेकिन उन्हें कम से कम 80 सीटें जीतनी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अब जितने दिन बचे हैं उसमें अपने रिश्तेदारों व अन्य लोगों को आप के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
 

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अरविंद केजरीवाल
भगवंत मान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अमृतसर रेप केस, 5 करोड़ की मांग और राजनीतिक दबाव... अब NHRC की जांच में खुलेगा पूरा राज?
Recommended image2
पंजाब की सियासत में 'गठबंधन' की नई खिचड़ी: क्या 2020 में BJP-अकाली दल का टूटा रिश्ता फिर रचेगा इतिहास?
Recommended image3
चंडीगढ़ में 'पेट्रोल लंगर' का ऐलान, फ्री तेल के लिए उमड़ी भीड़ लेकिन बारिश ने फेरा पानी-WATCH
Recommended image4
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल जिन पर गुरुद्वारे में हुआ जानलेवा हमला? PM Modi ने फोन करके लिया हेल्थ अपडेट
Recommended image5
WATCH: क्या वाकई पंजाब में आया जॉम्बी ड्रग? BJP सांसद के शेयर वीडियो के मचा बवाल, सच कुछ और!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved