MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Mother's Day 2022 : ये एक्ट्रेस नहीं 'मां' हैं, बॉलीवुड की टॉप 6 मदर इंडिया, ये डॉयलाग तो आपको भी होंगे याद

Mother's Day 2022 : ये एक्ट्रेस नहीं 'मां' हैं, बॉलीवुड की टॉप 6 मदर इंडिया, ये डॉयलाग तो आपको भी होंगे याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, Bollywood top 6 Mother India  : मां अपने बच्चों के साथ एक अनूठा और अटूट बंधन से बंधी होती हैं। वह उनके लिए शक्ति, इमोशन और स्नेह का स्रोत है। बच्चों का अमूल्य प्रेम है मां, कुछ ऐसा है जिसके लिए हर कोई तरसता है। बॉलीवुड में कुछ फेमस चेहरे तो 'मां' शब्द का पर्याय बन गए हैं। मदर्स डे पर देखें मायानगरी की पॉप्युलर एक्ट्रेस जो पर्दे पर किसी भी मां को जीवंत कर देती हैं। इनकी अदायगी के आप कायल हो जाएंगे। खासतौर पर जब कोई सीन मां और बच्चे की भावनाओं को प्रकट करने का आता है तो फिर ये सिर्फ किरदार नहीं रहा जाता, ये मम्मियां उस रियलस्टिक बना देती हैं। देखिए आप अभी तक नहीं भूले होंगे ये डॉयलाग....

3 Min read
Rupesh Sahu
Published : May 08 2022, 11:06 AM IST| Updated : May 08 2022, 11:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

निरूपा रॉय ( Nirupa Roy)
बॉलीवुड में मां के रुप में सबसे फेमस चेहरा निरुपा रॉय का है। फिल्म इंडस्ट्री में जब कोई 'मां' शब्द का भी जिक्र करता है तो सबसे पहले निरूपा रॉय ही याद आती हैं। वे मातृ व्यक्तित्व के लिए पहजानी जाती हैं। उन्होंने दीवार, बेशर्म, सुहाग, अमर अकबर एंथोनी और मर्द (Deewar, Shashram, Suhag, Amar Akbar Anthony and Mard) में अमिताभ बच्चन की मां के रूप में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है।
 

26

नरगिस ( Nargis)

बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक्ट्रेस नरगिस को उनके उत्कृष्ट अभिनय कौशल के लिए पहचाना जाता है। नरगिस को महबूब खान की मदर इंडिया में अभिनेता राजेंद्र कुमार और सुनील दत्त की मां के रूप में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। मदर इंडिया फिल्म में, एक गांव में एक अकेली मां के रूप में कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, वह एक पारंपरिक भारतीय महिला के आदर्शों पर खरी उतरती है। वह एक साक्षात देवी की छवि स्थापित करती है।

36

 राखी गुलजार (Rakhi Gulzar)
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी गुलजार ने भी कई फिल्मों में मां की भूमिका निभाई है। राम लखन में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की मांका जीवंत किरदार निभाया, करण अर्जुन में सलमान खान और शाहरुख खान की मां का किरदार तो उन्होंने अमर कर दिया है। यह उनके फेमस डॉयलाग, "मेरे करण-अर्जुन आएंगे" एक कहावत जैसा बन गया है। 

46

रीमा लागू ( REEMA LAGOO)
90 और 2000 दशक की शुरुआत में एक नई मां ने पर्दे पर एंट्री की थी, ये मां का चर्चित चेहरा रीमा लागू  का था। मां के कई सारे कैरेक्टर इन्होंने बखूबी निभाए। कल हो ना हो में शाहरुख की सपोर्टिड और स्नेही माँ की उनकी भूमिका ने बहुत प्रशंसा बटोरी। उन्होंने सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन में माधुरी दीक्षित की मां की भूमिका निभाई, वहीं मैंने प्यार किया में सलमान खान की मां के किरदार को जीवंत कर दिया। वास्तव में संजय दत्त की मां को उन्होंने मदर इंडिया की तर्ज पर ही अभिनीत किया था। 

56

फरीदा जलाल ( Fareeda Jalal )
 फरीदा जलाल सदाबहार एक्ट्रेस में शुमार की जाती रहीं हैं। वे हर भूमिका में फिट बैठती हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल की मां के रूप में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है, इसके दिल को छू लेने वाले संवादों में उन्होंने जान डाल दी थी।  वह एक बेटी के लिए एक माँ की प्रेमपूर्ण और दोस्ती की परिभाषा का प्रतीक है। उनका डायलॉग "जब लड़की जवां हो जाती है ना तो मां उसकी मां नहीं रहती, सहेली बन जाती है" ने जबरदस्त प्रसिध्दी प्राप्त की थी। 

66

किरण खेर (Kiran Kher)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में किरण खेर को मां के रुप में फ्रेश फेस कहा जाता है। किरण खेर बेहद खूबसूरती से मां का किरदार निभाती हैं। ओम शांति ओम, देवदास, मैं हूं ना, वीर-ज़ारा, और दोस्ताना ( Om Shanti Om, Devdas, Main Hoon Na, Veer-Zaara, and Dostana) जैसी फिल्मों में एक ममतामयी भूमिका के रूप में उनकी भूमिका को दर्शकों ने पसंद किया है। 

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved