- Home
- Fact Check News
- दिल्ली हिंसा पर जावेद अख्तर का कमेंट; लोगों ने बिकनी वाली बेटी की फोटो साझा कर दी नसीहत, मगर...
दिल्ली हिंसा पर जावेद अख्तर का कमेंट; लोगों ने बिकनी वाली बेटी की फोटो साझा कर दी नसीहत, मगर...
नई दिल्ली. बॉलीवुड के लेखक और शायर जावेद अख्तर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म और लिरिक्स राइटर अख्तर ने हाल में हुए दिल्ली दंगे पर शोक जताते हुए कई ट्वीट किए। अब उन्हें दिल्ली दंगे के कथित आरोपी ताहिर को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी बेटी के दावे के साथ एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा था की बिकनी में दिख रहीं यह लड़कियां जावेद अख़्तर की बेटियां हैं। लोग इस तस्वीर पर अख्तर को घेरते नजर आ रहे हैं। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं वायरल हो रही इस खबर की पूरी सच्चाई आखिर क्या है...
15

दिल्ली में 23-24 फरवरी को हिंसा भड़की थी। इसके बाद नागरिकता कानून को लेकर विरोधी और समर्थन करने वालों पक्षों को बीच झड़प हो गईं। मारपीट और पत्थरबाजी ने दंगे का रूप ले लिया। इस दंगे में 38 की मौत हो गई 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा में आम आदमी के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर की गई है जिसका नाम लेकर जावेद अख्तर ने ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
ऐसे में बिकिनी में तीन लड़कियों की फोटो को उनकी बेटियां बताकर शेयर किया जा रहा है। अजय कुमार नाम के शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा- बुर्के की पैरवी करने वाले जावेद अख्तर की बेटियां खुद गोवा में बिकिनी में घूमती हैं।
35
इस तस्वीर में आमिर खान की बेटी इरा खान भी हैं। उन्होंने एक लड़की को अपनी गोद में उठाया हुआ है। साथ में एक तीसरी लड़की कभी है जो ब्लू बिकिनी में है। इरा खान की गोद में जो लड़की है उसे जावेद अख्तर की बेटी बताया जा रहा है। दरअसल तीन तलाक और बुर्के पर बैन को लेकर जावेद अख्तर ने अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि, 'भारत पर अगर बुर्के पहनने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लाना चाहते हैं और अगर किसी की राय है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार को ऐलान करना पड़ेगा कि राजस्थान में कोई घूंघट नहीं लगा सकता।' घूघंट और बुर्के पर एकसाथ बैन लगना चाहिए। ऐसे में लोगों ने अख्तर के बुर्के की पैरवी करने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया था।
45
अब बात आती है वायरल तस्वीर की। इस तस्वीर में मौजूद लड़कियों में जावेद अख्तर की बेटी है या नहीं ? तो हम आपको बता दें कि यह दावे पूरी तरह फर्ज़ी हैं | जावेद अख़्तर के दो बच्चे हैं- बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक एवं गायक फरहान अख़्तर और फिल्म निर्देशक जोया अख़्तर। तस्वीर में दिख रही लड़कियों में एक आमिर खान की बेटी इरा खान और उनकी गोद में मौजूद लड़की आमिर खान की भतीजी जायन खान हैं। उन्होंने पिछले साल गोवा में छुट्टियों के दौरान यह तस्वीर ली थी।
55
इस तस्वीर को साल 2019 में संबित पात्रा की बेटियां कहकर भी वायरल किया गया था। हालांकि फैक्ट चेकिंग में सभी दावे फर्जी निकले थे। अब दिल्ली हिंसा के बीच जावेद अख्तर को घेरने के लिए फोटो वायरल की जा रही है।
Latest Videos