- Home
- Fact Check News
- Fact Check; CAA का विरोध करने पहुंचे चंद्रशेखर की हुई पिटाई, वायरल हो रहा VIDEO, जानें सच
Fact Check; CAA का विरोध करने पहुंचे चंद्रशेखर की हुई पिटाई, वायरल हो रहा VIDEO, जानें सच
नई दिल्ली. नागरिकता विरोध का देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है। विपक्षी पार्टियों के नेता भी इसका विरोध करने के लिए अलग अलग जगहों पर रैलियां कर रहे हैं। इन नेताओं में एक नाम दलित नेता और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर भी है। चंद्रशेखर देश के अलग अलग हिस्सों में जाकर नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। अब उन्हें लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि चंद्रशेखर राजस्थान में नागरिकता कानून का विरोध करने पहुंचे थे। यहां जनता ने उनकी पिटाई कर दी।
16

क्या है दावा? सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट वायरल हो रही हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि राजस्थान CAA का विरोध प्रदर्शन करने आए भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण की जनता ने पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
26
क्या है वीडियो में? वीडियो में चंद्रशेखर एक अस्पताल में भर्ती दिख रहे हैं। उनके आस पास कई लोगों की भीड़ है। इसके अलावा उनके हाथ में कई ड्रिप भी लगी दिख रही हैं।
36
क्या है सच्चाई? जब हमने इस वीडियो के बारे में सर्च किया तो पता चला कि इसे मार्च 2019 को यू ट्यूब पर अपलोड किया गया था। जब हमने इस बारे में खबरें सर्च कीं तो पता चला कि उन्हें 12 मार्च 2019 को मेरठ में एडमिट किया गया था।
46
इस वीडियो को चंद्रशेखर के ट्विटर पर भी शेयर किया गया था। इसमें लिखा था, पुलिस हिरासत में चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद उन्हें मेरठ में भर्ती कराया गया।
56
इस वीडियो को चंद्रशेखर के ट्विटर पर भी शेयर किया गया था। इसमें लिखा था, पुलिस हिरासत में चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद उन्हें मेरठ में भर्ती कराया गया।
66
वीडियो और पुरानी खबरों से यह साफ हो गया कि चंद्रशेखर का वायरल हो रहा वीडियो पुराना है। उनकी राजस्थान में पिटाई की खबर भी गलत है।
Latest Videos