MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Fact Check News
  • क्या ये दुनिया की सबसे उम्रदराज जिंदा महिला है, वो भी पाकिस्तान की...जानें क्या है सच?

क्या ये दुनिया की सबसे उम्रदराज जिंदा महिला है, वो भी पाकिस्तान की...जानें क्या है सच?

नई दिल्ली. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक उम्रदराज महिला की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ एक मैसेज लिखा है, जिसे लेकर कई लोगों की आपत्ति है। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला की है। इतना ही नहीं। ये महिला पाकिस्तान की बताई जा रही है। ऐसे में कई लोगों ने आपत्ति है कि वायरल तस्वीर और इसके साथ का दावा झूठा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि नहीं। दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला पाकिस्तान में ही है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस तस्वीर की पीछे की कहानी क्या है। क्या है उम्रदराज महिला की वायरल तस्वीर के पीछे का सच?

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 02 2021, 04:48 PM IST| Updated : Oct 02 2021, 04:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

वायरल तस्वीर में क्या है?
वायरल तस्वीर एक कोलाज के रूप में है, जिसमें महिला की तीन तस्वीरें दिख रही हैं। एक में क्लोजअप में महिला का चेहरा दिख रहा है। दूसरी तस्वीर भी क्लोजअप है। तीसरी तस्वीर में महिला झुकी हुई चल रही है। तस्वीर के साथ लिखा है ये पाकिस्तान की रहने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला है।

27

वायरल तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, पाकिस्तान की सबसे उम्रदराज महिला 29 सितंबर को अपना 217वां जन्मदिन मना रही है। अब आपको बताते हैं कि आखिर इस वायरल तस्वीर के पीछे का सच क्या है।

37

तस्वीरों के पीछे का सच जानने के लिए हमने गूगल के रिवर्स इमेज टूल का इस्तेमाल किया। रिवर्स इमेज सर्च से YouTube पर अपलोड एक वीडियो का लिंक मिला, जिससे पता चला कि इन तीनों में से एक तस्वीर उसी वीडियो से ली गई है। वीडियो के साथ लिखा है कि ये महिला पाकिस्तान की रहने वाली है। लेकिन महिला की उम्र 217 साल नहीं बल्कि 300 साल है। 

47

दूसरी वायरल तस्वीर को सर्च किया गया तो कई लिंक मिले, जिसमें दावा किया  गया था कि ये तस्वीर एक चीनी हर्बलिस्ट और मार्शल आर्टिस्ट ली ची यूएन की है। उनका जन्म 1677 में हुआ था और 6 मई, 1933 को निधन हो गया। 

57

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दुनिया में सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति कौन है। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की मदद ली गई। तब पता चला कि जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला हैं। उनका जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ। वह  117 साल की है।  

67

वहीं 10 सितंबर 2021 को स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया आधिकारिक तौर पर 112 साल और 211 दिन की उम्र में जिंदा रहने वाला बुजुर्ग व्यक्ति हैं।

77

निष्कर्ष
वायरल तस्वीरों की पड़ताल करने पर पता चला कि तीनों तस्वीरों के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है। ये तीनों तस्वीरें एक ही महिला की नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें

आसमान में दिखी भगवान शिव की तीसरी आंख, किसी ने कहा- भगवान के हाथ का पंजा..जानें क्या है इसके पीछे मिस्ट्री

नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

बच्चे के दिमाग को खा गए कीड़े, दर्दनाक मौत के बाद पता चला, पार्क में खेलते वक्त हुई थी छोटी सी चूक

ये सांप काट ले तो इंसान का मांस तक पिघलने लगे, 22 लाख रु है कीमत, यहां रहते हैं दुनिया के सबसे डेंजर सांप

किसी लड़की के साथ सोए हैं/आप गर्भवती हैं/आपकी मौत हो गई...एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इन सपनों के मतलब?

HIV से लेकर किडनी की बीमारी तक..दांत पहले ही बता देते हैं, जान लें दांतों से जुड़े 5 संकेतों का मतलब

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved