MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Fact Check News
  • सीधी पल्लू की नीली साड़ी पहने कमला हैरिस की तस्वीर वायरल, कई IAS अधिकारियों ने शेयर कर दी फेक PHOTO

सीधी पल्लू की नीली साड़ी पहने कमला हैरिस की तस्वीर वायरल, कई IAS अधिकारियों ने शेयर कर दी फेक PHOTO

फेक चेक: सोशल मीडिया ने लोगों की जिंदगी काफी सुविधाजनक कर दी है। लोगों को देश-दुनिया में हो रही घटनाओं का काफी आसानी से और समय से पता चल जाता है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और ट्विटर तक पर देश-दुनिया के कई लोग जुड़े हैं, जिससे जानकारी तुरंत ही फ़ैल जाती है। लेकिन इस बीच ही फेक न्यूज की भी शुरुआत भी हो  गई। हालांकि, फेक न्यूज पर लगाम के लिए कई स्टेप्स उठाए गए हैं। इस बीच अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावों में पहली बार अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं। कमला हैरिस की जड़ें भारत से जुड़ी हैं, ऐसे में उनकी जीत के बाद भारत में भी ख़ुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर कमला हैरिस की एक नीली साड़ी में तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उन्होंने ट्रेडिशनल तरीके से साड़ी पहन रखी है। कई लोगों ने, जिसमें IAS अधिकारी भी शामिल है, ने ये तस्वीर शेयर की। तो कुछ और ही निकली। साड़ी और पल्लू तो सही है, लेकिन इसमें चेहरा एडिट कर कमला हैरिस का लगाया गया है। आइये आपको दिखाते हैं, कैसे किसी और की बॉडी में फिट किया गया कमला हैरिस का चेहरा...  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 15 2020, 12:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

कमला हैरिस के अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने घोषणा होने के बाद भारतीयों में भी जीत  जश्न शुरू हो गया। हो भी क्यों ना, कमला हैरिस की जड़ें भारत से ही तो जुड़ी है। विदेश में बसने के बाद भी उनका भारत प्रेम किसी से छिपा नहीं है।
 

29

इस बीच कमला हैरिस की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो नीले रंग की साड़ी पहनी नजर आई। इस तस्वीर को भारत में काफी शेयर किया जा रहा है। लोग गर्व के साथ इस फोटो को शेयर कर रहे हैं।  

39

8 नवंबर को IAS सुप्रिया साहू ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कमला हैरिस को बधाई दी। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा कि आप भारत के लिए गर्व हैं। उनके ट्वीट के बाद कई लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया। 

49

ना सिर्फ सुप्रिया, बल्कि IAS डॉ सत्यपाल सिंह ने भी इस तस्वीर को पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि “अपनी माँ से माँ-भारती की संस्कृति सीखने वाली अमेरिका की मा.उपराष्ट्रपति बनने वाली श्रीमती कमला हैरिस ने 7 वर्ष पहले जब चेन्नई में गणेश मंदिर के दर्शन किये- तब की तस्वीर जो बहुत कुछ बयां करती है। 
 

59

हालांकि, बाद में सत्यपाल ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। इसके अलावा IAS आरके जायसवाल ने भी ये तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि कमला हैरिस को कि भारतीय मूल की हैं, अमेरिका की वाईस प्रेसिडेंट के रूप में चुनी गई। यह निश्चित रूप से गर्व का विषय है।  
 

69

इस तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर जमकर शेयर किया गया। लेकिन  बता दें कि ये तस्वीर फेक है।  हैरिस एडिट कर फोटो में फिट की गई हैं। जब तस्वीर की जांच की गई, तो पूरा मामला ही कुछ और निकला।  
 

79

ये तस्वीर असल में जनवरी 2018 की है। इस तस्वीर को बॉलीवुड शादीज नाम की साइट पर देखा गया। इसमें कई महिलाओं को पारम्परिक तरीके से तमिल स्टाइल में साड़ी पहने दिखाया गया।  
 

89

इसी में एक मॉडल इस साड़ी को पहने है। बैकग्राउंड भी सेम है।  सिर्फ चेहरा एडिट कर दिया गया है। साथ ही ये तस्वीर एक अन्य ब्लॉग में भी देखने को मिली। यानी किसी ने इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसमें कमला हैरिस का चेहरा लगा लिया। 
 

99

कमला हैरिस तस्वीर को कुछ इस तरह एडिट कर साड़ी पहना दी गई। लोग भी समझ नहीं पाए और भारतीय कल्चर से जोड़कर इस तस्वीर को शेयर करने लगे जबकि असलियत में ऐसा कुछ भी नहीं है।  
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Recommended image2
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?
Recommended image3
Fact Check: आप PF खाते की 25% रकम नहीं निकाल सकते, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
Recommended image4
Fact Check: सेना की सिख रेजिमेंट ने लगाया भिंडरावाले का पोस्टर, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
Recommended image5
Fact Check: पाकिस्तान के खिलाफ जंग में भारत ने गंवाए 4 राफेल, खुल गई वायरल वीडियो की पोल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved