MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Fact Check News
  • FACT CHECK. संस्कृत पढ़ाती है ये विदेशी महिला, रेडियो पर हर सुबह श्लोक गाकर जगाती है पूरा शहर

FACT CHECK. संस्कृत पढ़ाती है ये विदेशी महिला, रेडियो पर हर सुबह श्लोक गाकर जगाती है पूरा शहर

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर विदेशी लोगों के हिंदी बोलते हुए या हिंदी गानों पर डांस करते हुए वीडियो बहुत वायरल होते हैं। वहीं भारतीय संस्कृति से जुड़े विदेशियों को भी बहुत महत्व दिया जाता है। लोग बड़ी हैरानी से उन्हें देखते हैं जो पूजा-पाठ या संस्कृत का कोई श्लोक सुना दे। इस तर्ज पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में विदेशी महिला को संस्कृत श्लोक गाते हुए देखा जा सकता है। महिला को स्पेन की रेडियो होस्ट बताया जा रहा है। वीडियो देख लोग अभिभूत हो गए हैं। पर बात सिर्फ इतनी सी नहीं है महिला से जुड़ी जानकारी के साथ कुछ तो गड़बड़ है। फैक्ट चेकिंग में आइए जानते हैं कि इस वीडियो और विदेशी महिला की सच्चाई आखिर क्या है? 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 30 2020, 12:35 PM IST| Updated : Mar 30 2020, 12:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
वीडियो में मोजूद महिला को देख लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। विदेशी महिला है और वो संस्कृत के श्लोकों का पाठ कर रही है। लोगों का कहना है कि वो एक प्रोफेसर है जो विदेश में छात्रों को भारत की पौराणिक भाषा संस्कृत पढ़ाती हैं।
28
वायरल पोस्ट क्या है? एक विदेशी महिला को संस्कृत श्लोक गा रही है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है -“स्पेन के रेडियो चैनल में सुबह इसको गाया जाता है।” राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने 24 मार्च को ये वीडियो ट्वीट किया। ट्वीट को 1 लाख से ज़्यादा बार देखा और 7,500 बार रीट्वीट किया जा चुका है। इसी हिन्दी मेसेज के साथ ट्विटर और फ़ेसबुक पर कई यूज़र्स ने ये वीडियो शेयर किया है।
38
क्या दावा किया जा रहा? वीडियो के साथ दावा किया जा रहा कि स्पेन में रोज सुबह रोडियो पर ये महिला श्लोक गाती है। लोगों ने इस दावे पर भरोसा कर वीडियो को लाखों में शेयर कर वायरल कर दिया।
48
सच्चाई क्या है? हमने वायरल हो रहे इस वीडियो को इनविड के ज़रिए की-फ़्रेम में तोड़ा। इन्हें गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करते हुए की-वर्ड्स का इस्तेमाल करने पर फ़ेसबुक पेज ‘Gaiea Sanskrit’ मिला। यूट्यूब, स्पॉटिफ़ाय, ऐपल म्यूज़िक और साउन्ड क्लाउड पर इसी नाम वाले कुछ अकाउंट मिले। यूट्यूब पर वीडियो गैलरी चेक करते हुए हमें यही वायरल वीडियो मिला। इसे 9 नवंबर 2019 को अपलोड किया गया था।
58
फ़ेसबुक पेज के अबाउट सेक्शन में वेबसाइट – gabriellaburnel.com – मिली. डोमेन ऐनालिसिस पोर्टल –डोमेन बिग डेटा से मालूम हुआ कि ये वेबसाइट पेरिस, फ़्रांस के गेब्रीऐला ब्र्यूनेल के नाम से रजिस्टर है। एक बार और की-वर्ड सर्च करने पर इंडिया के ब्रिटिश हाई कमीशन के ऑफ़िशियल ट्विटर हैन्डल से 2 मार्च को ट्वीट किया हुआ ब्र्यूनेल का वीडियो मिला।
68
ऑक्सफ़ोर्ड सेंटर ऑफ़ हिन्दू स्टडीज़ पर ब्र्यूनेल की प्रोफ़ाइल मिली। इस प्रोफ़ाइल के अनुसार, ब्र्यूनेल पिछले कई सालों से लंदन में संस्कृत पढ़ाती है। वे म्यूज़िकल थियेटर लिखने के साथ-साथ अलेक्जेंडर तकनीक भी सिखाती हैं। उनके ट्विटर बायो में लिखा हुआ है -“कॉमेडी लिखने के साथ सॉन्ग/टीचर/संस्कृत की प्रेमी हैं।”
78
इस तरह वायरल वीडियो के साथ शेयर हो रहा दावा गलत है कि ब्र्यूनेल स्पेन में हर सुबह श्लोक गाती हैं। और उनके वीडियो रेडियो पर प्रसारित होते हैं। राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने वीडियो के साथ फर्जी और भ्रामक जानकारी दी।
88
हालांकि हमें यूके इंडिया पर ब्र्यूनेल का एक वीडियो मिला जिसमें कहा गया कि, @Gabriellaburnel को सुनें, जो अमेरिका में प्राचीन भारतीय भाषा संस्कृत को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने 'ब्रिटेन में भारत के सांस्कृतिक राजदूत' का उपनाम पाया है। उनके काम से पता चलता है कि संस्कृति को महत्व देने की कितनी जरूरत है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved