- Home
- Fact Check News
- FACT CHECK: शाहीन बाग में अश्लीलता की हद, वायरल हुआ बुरका पहनी लड़की का अश्लील वीडियो
FACT CHECK: शाहीन बाग में अश्लीलता की हद, वायरल हुआ बुरका पहनी लड़की का अश्लील वीडियो
फेक चेक: भारत की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग़ में काफी समय से नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन की शुरुआत 15 दिसंबर 2019 की रात में हुई थी। नागरिकता कानून (CAA), रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) के खिलाफ लोग यहां धरने पर बैठे हैं। इस प्रदर्शन को लगभग 3 महीने हो गए हैं, इस बीच शाहीन बाग कई बार मीडिया की सुर्खियों में रहा। कभी खबर आई कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को इसके लिए पैसे मिल रहे हैं, कभी बिरयानी का लालच में यहां बैठने की बात सामने आई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शाहीन बाग से जोड़ा गया है। लेकिन जब हमने इस कथित शाहीन बाग वाले वीडियो की पड़ताल की तो सामने कुछ और ही सच आया।
18

सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे शाहीन बाग का बता रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बुर्का पहने हुए एक लड़की शाहीन बाग में एक युवक के साथ अश्लील हरकत कर रही है। आइए जानते हैं इस वीडियो का आखिर क्या है पूरा सच।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
आखिर क्या है इस वीडियो में....: वायरल वीडियो में एक मुस्लिम लड़की के साथ एक लड़का नजर आ रहा है। दोनों एक दीवार के आगे आपत्तिजनक स्थित में दिख रहे हैं।
38
किसी ने वीडियो बनाया और जोड़ दिया शाहीन बाग से...: दोनों की अश्लील हरकत को चुपके से किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो के साथ कैप्शन भी दिया गया कि ये लड़की शाहीन बाग में प्रदर्शन करने पहुंची थी।
48
दावा और भी...: वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली लड़की ने 500 रुपए लेकर गलत काम किया। शाहीन बाग से जोड़ते हुए इस वीडियो को ट्विटर, फेसबुक सहित कई प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया गया।
58
वायरल वीडियो को मिल चुके हैं लाखों व्यूजः बता दें, अभी तक इस वीडियो पर 155 से ज्यादा रिट्वीटस आ चुके हैं। इतना ही नहीं, वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं।
68
आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का असली सचः शाहीन बाग से जोड़कर देखे जा रहे इस वीडियो की जब हमने पड़ताल की तो कुछ और ही सच सामने आया। जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो 10 जुलाई 2018 का है। उस समय एक अरबी वेबसाइट ने इसे अपलोड किया था।
78
सामने आया सच...: बता दें शाहीन बाग का प्रदर्शन को पिछले साल दिसंबर से शुरू हुआ है। जबकि यह वीडियो 2018 का है। इसलिए यह दावा पूरी तरह से गलत हो जाता है कि इस वीडियो का कनेक्शन शाहीन बाग से है।
88
फाइनल पड़तालः बता दें, शाहीन बाग में प्रदर्शन की शुरुआत 15 दिसंबर 2019 की रात में हुआ था। लेकिन वायरल वीडियो 2018 का है। ऐसे में शाहीन बाग से जोड़कर देखा जा रहा यह वीडियो पूरी तरह से फेक है। यह वीडियो शाहीन बाग का नहीं है।
Latest Videos