- Home
- Fact Check News
- FACT CHECK. 29 अप्रैल को खत्म हो जाएगी पूरी दुनिया, पृथ्वी से टकराएगा हिमालय से भी बड़ा ग्रह
FACT CHECK. 29 अप्रैल को खत्म हो जाएगी पूरी दुनिया, पृथ्वी से टकराएगा हिमालय से भी बड़ा ग्रह
नई दिल्ली. कोराना वायरस (COVID-19) के कहर के बीच दुनिया के महाविनाश की खबरें सामने आ रही हैं। एक वीडियो में दुनिया के महाविनाश की भविष्यवाणी की जा रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 29 अप्रेल 2020 में पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी। महाविनाश का दौर शुरू हो चुका है और अब धीरे-धीरे एक-एक करके लोग मरते जाएंगे और दुनिया का अंत नजदीक है। फैक्ट चेकिंग में आइए जानते हैं कि आखिर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई क्या है?
17

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में आतंक मचाया हुआ है। वायरस से अब तक 7 हजार से ज्यादा मौते हो चुकी हैं। है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि 29 अप्रैल को दुनिया एक समाप्त होने जा रही है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा और लोग इस भरोसा करके परेशान हो रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
फेसबुक पर मूलाराम भाकर जाट ओसियन और अनोखा अपराजित जैसे फेसबुक यूजर्स ने हेडलाइन इंडिया के लोगो के साथ एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है। वीडियो में पृथ्वी के निकट एक कृत्रिमग्रह दिखाई दे रहा है। हिंदी में कैप्शन में लिखा है कि इस कृत्रिम ग्रह के पृथ्वी पर टकराने से दुनिया 29 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।
37
वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि हिमालय से भी हिमालय की तरह बड़ा एक कृत्रिम ग्रह पृथ्वी (Earth) से टकराने वाला है। इसके बाद पृथ्वी पूरी तरह नष्ट हो जाएगी।
47
लोग वीडियो को धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और शेयर कर रहे हैं। इससे सोशल मीडिया पर कोहराम मचा हुआ है।
57
ये भविष्यवाणी पूरी तरह फेक है। ऐसा कुछ नहीं होने वाला है कोई धरती नष्ट नहीं हो रही है। दरअसल नासा के अनुसार, एक क्षुद्रग्रह जिसे आधिकारिक तौर पर 52768 (1998 OR2) कहा जाता है के 29 अप्रैल, 2020 को लगभग 4 मिलियन मील की दूरी से पृथ्वी से उड़ान भरने की उम्मीद है। इस खबर को नासा ने अधिकारिक तौर पर शेयर किया है। इसी खबर को फर्जी एडिटेड वीडियो बनाकर फेक न्यूज फैलाई जा रही है। दरअसल गूगल पर सर्च करने के बाद हमने पाया कि डेली एक्सप्रेस में हैडलाइन छपी कि चेतावनी- नासा एक कृत्रिम ग्रह छोड़ने वाला जो अगर पृथ्वी से टकराता है तो पूरी सभ्यता को समाप्त कर सकता है।
67
सोशल मीडिया पर लोग यह मानने लगे थे कि यह ग्रह दुनिया को समाप्त कर देगा। समाचार के इस अंश ने पाठकों के बीच काफी सनसनी और भ्रम पैदा कर दिया था। हालांकि CNEOS के ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया है कि 29 अप्रैल को, ग्रह सुरक्षित रूप से 3.9 मिलियन मील / 6.2 मिलियन किमी की दूरी से पृथ्वी को पार करेगा। @Daily_Express लेख की "चेतावनी" झूठी है। यह ग्रह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी के करीब 16 गुना से ज्यादा करीब नहीं आएगा। ऐसे में इससे डरने की जरूरत नहीं है।
77
नासा के इस कृत्रिम ग्रह की जानकारी को फर्जी जानकारी के साथ वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो और जानकारी पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए घबराएं नहीं और ऐसी फेक न्यूज को साझा करने से बचें।
Latest Videos