MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Crunchy Gol Gappe Recipe: अब एक भी फुल्फी नहीं होगी बर्बाद, फुलाने के लिए बस करना होगा ये काम

Crunchy Gol Gappe Recipe: अब एक भी फुल्फी नहीं होगी बर्बाद, फुलाने के लिए बस करना होगा ये काम

फूड डेस्क. Crunchy Gol Gappe Recipe: स्ट्रीट चाट में सबसे पहले लोगों का फेवरेट गोल-गप्पे ही होते हैं। गोलगप्पा, पुचका, पानी-पूरी जैसे कई नामों से विख्यात चाट का ये प्रकार पूरे देश की गलियों, मेलों और सामाजिक समारोह में ना केवल मिलता हैं, बल्कि बेहद पसंद किया जाता है। पानी और दही के साथ गोल-गप्पे खाए जाते हैं। गोलगप्पे देखकर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप घर पर हेल्दी और करारे गोलगप्पे खाना चाहते हैं तो इन्हें बनाने की टेंशन न लें। गोलगप्पे घर पर बनाना उतना ही आसान है जितना की आलूं पराठें। लगप्पे आटे और सूजी दोनों तरह के बनाए जाते हैं। इन्हें हर कोई घर पर बनाना तो चाहता है पर कई बार ये वैसे नहीं फूल पाते हैं जैसा हम बाहर खाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं घर पर मार्केट जैसे गोलगप्पे बनाना तो अपनाएं ये टिप्स।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 17 2021, 04:40 PM IST| Updated : Feb 17 2021, 04:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

आटे के गोलगप्पे बनाने में गेहूँ के आटे का उपयोग होता है। आप मैदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं गोलगप्पे करारे और फूले हुए बनाने के लिए इसमें थोड़ी मात्रा में सूजी मिला लेनी चाहिए। इससे गोलगप्पे क्रंची बन जाते हैं। नही तो सूखने पर गोलगप्पे पूरियों की तरह सॉफ्ट हो जाएंगे। 

29

सूजी गोल गप्पे बनाने की सामग्री (Aata/Suji Gol Gappe ingredients)

 

1/4 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) मैदा, सूजी, आटा
1 कप (1 कप = 240 मिली लीटर) सूजी
तलने के लिए तेल
2 चम्मच तेल (आटा गूंदने के लिए)
पानी सिर्फ आटा गूंदने के लिए

 

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
कुल समय: 20 मिनट
लगभग 4 लोगों के लिए

39

गोलगप्पे बनाने की विधि (Aata/Suji Gol Gappe Recipe) 

 

पहला स्टेप-  आटे के गोलगप्पे बना रहे हैं तो एक कप आटा और 3 टेबलस्पून सूजी मिलाएं।
एक बड़ा कटोरा ले, उसमे सूजी, मैदा और दो चम्मच तेल डाले, इसे अच्छी तरह मिलाएं।
मिच्चर में पानी डालें और इसे गूंथ लें
 

49

दूसरा स्टेप- आटा अच्छी तरह गूंथ जाएं तो पेढे बनाना शुरू करें।
पेढे को लगभग 3 मिनट तक अपने हाथ से दबाए नर्म बनाने के लिए।
यह प्रक्रिया हमें गोल गप्पे कुरकुरे बनाने मे मदद करेगी, पेढे बनाते समय यह ज़रूर याद रखे की पेढे न ज्यादा टाइट और न ही ज्यादा मुलायम बनें। 
जब पेढे तैयार हो जाए, उन्हें कटोरी से ढक कर एक तरफ रख दें। 

59

तीसरा स्टेप-  5 मिनट के बाद, छोटे-छोटे पेढ़ो को गोल-गोल घुमाए और अपनी हथेली की मदद से पेढ़ो को हल्का सा दबाए। रोलिंग पिन की सहयता से गोल गप्पो का आकार ओवल या गोल बनाने की कोशिश करें।
आप सारे गोल गप्पो को एक ही प्रकार से बना सकते हैं।

69

चौथा स्टेप- एक कड़ाई ले उसमें तेल डालें, जब तेल गर्म हो जाए इसमें गोल गप्पे दाल दें। चूल्हे को धीमी आंच पर कर दें। इन्हें तब तक तले जब तक यह सुनहरे रंग के न हो जाएं। इनको पलट कर 10 सेकंड तक और तलें फिर निकालकर रख लें। 
 
 

79

जो गोल गप्पे नहीं फूले है उन्हें आप पापरी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक सच्चाई है की सभी गोल गप्पे बेचने वाले यही करते हैं। 
 

89

अगर आप गोलगप्पे बाजार की तरह चाट के साथ खाना चाहते हैं तो इसे भी घर पर तैयार कर सकते हैं।  इसके लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू और उबले हुए छोलें लें। अगर आपके पास दोनो चीज़े नहीं है तो एक भी काफी है। चाट बनाने के लिए अगली स्लाइड में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें- 

99

चाट बनाने की विधि और सामग्री

 

एक कटोरी में, उबले हुए आलू को छोटे छोटे टुकडों में काट लें, इसमें छोले के दानें मिलाएं।
स्वादानुसार, इसमें अमचूर चटनी और धनिए की चटनी मिलायें।
आप चाहें तो पानी-पूरी मसाला भी मिला सकते हैं। 
तीखा पसंद है तो इसमें लाल मिर्च, हरी मिर्च, प्याज काटकर मिला सकते हैं।

सारी सामग्री मिलाने के बाच अच्छे से मिक्स कर लें।  

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved