MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • 56 भोग नहीं तो जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को चढ़ाएं ये 8 चीजें, खुश हो जाएंगे कान्हा जी

56 भोग नहीं तो जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को चढ़ाएं ये 8 चीजें, खुश हो जाएंगे कान्हा जी

फूड डेस्क : हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी (janmashtami 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 18 और 19 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। इस दिन धूमधाम से मंदिर और घरों में भगवान कृष्ण का जन्म किया जाता है और उन्हें तरह-तरह के भोग अर्पित किए जाते हैं। वैसे तो मान्यता है कि भगवान कृष्ण को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं। लेकिन घर में 56 तरह के भोग बनाना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं 8 ऐसी चीज है जो कान्हा जी को अति प्रिय (Janmashtami bhog recipes) है और आप इसका भोग इन्हें लगा सकते हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 16 2022, 01:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

माखन मिश्री 
लड्डू गोपाल को माखन मिश्री सबसे ज्यादा प्रिय होता है। बचपन में अपनी मां यशोदा से छुप-छुप कर वह माखन मिश्री चुराकर खूब खाया करते थे। ऐसे में आप घर पर ताजी मलाई से मक्खन निकालकर मिश्री के साथ मिलाकर इसका भोग लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं। इसमें तुलसी का पत्ता डालना ना भूलें। इससे भगवान का प्रसाद पूरा होता है।

28

धनिया की पंजीरी 
श्री कृष्ण के जन्म के बाद उन्हें धनिया की पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है। इसके लिए आप धनिया पाउडर को घी के साथ अच्छी तरह से भून लें। इसमें बादाम, किशमिश, काजू और मिश्री मिलाकर इसका प्रसाद उन्हें अर्पित करें।

38

मखाना 
मखाने से बनी चीजें भी भगवान श्री कृष्ण को बहुत पसंद आती है। खासतौर पर जन्माष्टमी पर मखाने की खीर या फिर मखाना पाग का भोग जरूर लगाया जाता है। इसे बनाने के लिए आप मखाने को घी में भून लें। इसे दूध और चीनी के साथ पकाकर आप मखाना पाग बना सकते हैं।

48

खीरा 
जन्माष्टमी की पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण को खीरा भी चढ़ाया जाता है। इतना ही नहीं शालीग्राम के रूप में जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता है तो उन्हें खीरे के अंदर से ही बाहर निकाला जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी पर खीरा चढ़ाने का विशेष महत्व होता है।
 

58

पंचामृत 
कान्हा जी की पूजा पंचामृत के बिना पूरी नहीं मानी जाती है। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण को भले ही कोई भी भोग क्यों ना लगाए लेकिन पंचामृत जरूर उन्हें अर्पित करें। इसमें दूध, दही, घी, तुलसी के पत्ते, गंगाजल और शहद इन चीजों को मिलाकर पंचामृत तैयार किया जाता है।
 

68

लड्डू 
कान्हा जी का नाम तो खुद ही लड्डू गोपाल है। उन्हें लड्डू अति प्रिय होते हैं। ऐसे में आप कृष्ण जन्माष्टमी पर उन्हें ड्राई फ्रूट्स के लड्डू, बेसन के लड्डू या मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
 

78

मथुरा के पेड़े
मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। ऐसे में आप जन्माष्टमी पर कान्हा जी को मथुरा के पेड़े का भोग लगा सकते हैं। आजकल ये लगभग सभी जगह आसानी से मिल जाता है। आप चाहें तो इसे घर में बना सकते हैं।

88

खीर
कई त्योहारों के दौरान खीर बनाने के विशेष महत्व होता है। यह देसी मिठाई दूध, चावल और बादाम जैसे कई सारे ड्राईफ्रूट्स के साथ बनाई जाती है। भगवान कृष्ण को दूध से बनी हुई चीजें वैसे भी अधिक प्रिय है।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2022: कौन-कौन था श्रीकृष्ण के परिवार में? जानें उनकी 16 हजार पत्नी, पुत्री और पुत्रों के बारें में

Janmashtami 2022: वो कौन-सा कृष्ण मंदिर हैं जहां जन्माष्टमी की रात दी जाती है 21 तोपों की सलामी?

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Puffed Roti: बिना फ्लेम गुब्बारे सी फूलेगी रोटी, तवे के सलेक्शन से लेकर ये 5 ट्रिक आएंगी काम
Recommended image2
World Most Expensive Rice: जानिए दुनिया का सबसे महंगा चावल कैसा होता है, क्यों है इतना खास?
Recommended image3
मक्खन से नहीं बल्कि इस एक ट्रिक से दाल मखनी में आता है मखमली स्वाद
Recommended image4
Bitter Tea Solution: कड़वी हो गई है चाय? नाली में फेंकने से पहले जान लें ये 5 देसी ट्रिक्स, स्वाद हो जाएगा एकदम परफेक्ट
Recommended image5
Deep Frying Tips: समोसे-पकोड़े खाते ही टपकता है तेल? शेफ संजीव कपूर की ये 10 ट्रिक्स जान लीं तो बदल जाएगा खेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved