MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • रोज की सादी चपाती को दें कलरफुल और स्वादिष्ट ट्विस्ट, इस तरह से बनाएं 5 तरह की हेल्दी रोटी

रोज की सादी चपाती को दें कलरफुल और स्वादिष्ट ट्विस्ट, इस तरह से बनाएं 5 तरह की हेल्दी रोटी

फूड डेस्क : रोटी (roti) या चपाती (chapati) भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दोपहर का खाना हो या रात का डिनर, कोई भी मील रोटी के बिना पूरी नहीं होती है। रोटी भले ही हमारी सेहत पर किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं डालती हो, लेकिन जब वेट लॉस की बात आती है तो हम छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखते हैं। यहां तक की रोटी खाना भी छोड़ देते हैं। आपको बता दें कि आप इन रोटी को हेल्दी भी बना सकते हैं और साथ ही जो बच्चे रोटी खाने में आनाकानी करते हैं उनके लिए कलरफुल रोटी भी ट्राई कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी 5 हेल्दी और कलरफुल रोटी (healthy and colourful roties) जिसे बनाकर आप सभी को खुश कर सकते हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 10 2021, 02:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

हेल्दी खाने वालों और वजन कम करने वालों के लिए साधारण रोटी की जगह डिटॉक्स रोटी एक बेहतर विकल्प हो सकती है। यह रोटी आटे और सब्जियों से बनती है। इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी आटा ले और उतनी ही मात्रा में कोई भी मौसमी सब्जी का उपयोग करें। आप चाहें तो सब्जी उबालकर भी डाल सकते हैं। इसके बाद सब्जी और आटे का आधा गूथें और इससे रोटी बनाएं।

25

बच्चों को रंग बहुत आकर्षित करते हैं। अगर कलरफुल खाना हो, तो बच्चे इसे चाव से खाते हैं। ऐसे में अगर आप बच्चों को कलरफुल और हेल्दी डाइट देना चाहते है, तो उन्हें बीट रूट की रोटी जरूर खिलाएं। इसके लिए बीटरूट या चुकंदर को उबालकर अच्छे से मैच कर लें और आटे में मिला लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन कूट के डालें और इसे रेगुलर चपाती की तरह बनाएं और फिर देखें बच्चे कैसे इसे झटपट खा लेते हैं।

35

पालक की पूड़ी या पराठे तो कई बार आपने खाएं होंगे, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत अन हेल्दी होते है, क्योंकि इसमें तेल और घी का बहुत ज्यादा उपयोग होता है। अब आप पालक से रोटियां भी बना सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि पालक का कसैला स्वाद रोटी में कैसा लगेगा ? तो आपको बता दें कि पालक की रोटी बनाने के लिए आप पालक को हल्का सा नमक के पानी में उबाल लें और इसे पीसने के दौरान इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और पुदीना डालें। ऐसा करने से इसका स्वाद बढ़ जाएगा और इस प्यूरी से आप आटा गूथ लीजिए और रेगुलर चपाती बना लें।

45

लौकी का नाम सुनते ही अधिकतर बच्चे, यहां तक की बड़े भी अपना मुंह बना लेते हैं। लेकिन जब आप रोटी के अंदर छुपा कर इसे डालेंगे, तो कोई भी अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि इसके अंदर लौकी है। बता दें कि लौकी आपके शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने में मदद करती है। साथ ही इसमें कैलोरीज भी बहुत कम होती हैं। इसे बनाने के लिए आप लौकी को कद्दूकस करके हल्का सा उबाल लें। इसके बाद उसकी पूरी बना लें और इसकी सहायता से आटा गूंथते हुए इसकी रोटियां बना ले। याद रखें कि अगर आप प्यूरी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पानी नहीं डालें। बहुत जरूरी होने पर आप कुछ बूंदे पानी की डाल सकते हैं।

55

सब्जियों के अलावा आप अलग-अलग तरह के आटे को मिलाकर भी एक हेल्थी रोटी बना सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ओट्स, रागी, जौ, चना, जवार, और बादाम का पाउडर मिलाएं। इसे गूंथने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुलायम आटा गूंथने के बाद इसकी रोटियां बनाएं और गरमा गरम खाएं। यह हेल्दी और टेस्टी रोटी आपके वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chicken Marination Hacks: जूसी और सॉफ्ट बनेगा चिकन, कुकिंग से पहले ऐसे करें मेरिनेशन
Recommended image2
Healthy Salad Dressing: कुछ इंग्रीडिएंट्स से ही बन जाएगा हेल्दी, जानें सलाद ड्रेसिंग के 4 टिप्स
Recommended image3
Non Oily Puri Recipe: तेल की कढ़ाई को छोड़िए, तवे पर बनाएं आलू पूरियां
Recommended image4
Fish Cleaning Hacks: मछली नहीं मारेगी गंध, कुकिंग से पहले 3 तरह से करें क्लीनिंग
Recommended image5
Post Workout Breakfast Ideas: 5 हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट से बढ़ाएं मसल्स, थकान होगी दूर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved