- Home
- Lifestyle
- Food
- सिर्फ आधा लीटर दूध से बनाएं 20 गुलाबजामुन, 2 चम्मच गेंहू के आटे से हो जाएगा चमत्कार
सिर्फ आधा लीटर दूध से बनाएं 20 गुलाबजामुन, 2 चम्मच गेंहू के आटे से हो जाएगा चमत्कार
फूड डेस्क: आपने कई तरह के गुलाबजामुन खाए होंगे। मार्केट में रेडी तो मेक मिठाइयों के पैक भी मौजूद हैं। इससे गुलाबजामुन काफी आसानी से बन जाते हैं। लेकिन आज हम आपको दिर्फ़ आधे लीटर दूध और दो चम्मच गेंहू के आटे से गुलाबजामुन बनाना सिखाएंगे। इसे खाने के बाद आप आजतक खाए हर मिठाई का टेस्ट भूल जाएंगे। सिर्फ आधा लीटर दूध से ही इसे तैयार किया जा सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। साथ ही ये इतनी आसानी से तैयार हो जाता है कि आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। तो इस यूनिक गुलाबजामुन के लिए आपको चाहिए... आधा लीटर दूध 2 चम्मच आटा

सबसे पहले एक कड़ाही में आधा लीटर दूध डालें। इसे अच्छे से उबालना है।

दूध को चलाते हुए उबालें। बगल से मलाई को हटाते हुए दूध को लगातार चलाते रहे।
जब दूध खौल कर एकदम गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें।
जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें दो चम्मच आटा डाल दें। फिर आधा चम्मच बेकिंग पाउडर और सोडा मिला दें।
अब इसे हलके हाथ से अच्छे से गूंद लें। गूंद लेने के बाद इसमें घी मिलाएं और फिर से इसे गूंद लें।
अब आटे की लोइयां बना लें। इसे अच्छे से स्मूद लें। इन बॉल्स का साइज छोटा ही रखें।
अब तेल गर्म करें और इसे उसे गोल्डन रंग होने तक फ्राई करें। इसे चलाना नहीं है। सिर्फ धीरे-धीरे कड़ाही चलाएं।
बॉल्स को बाहर निकाल लें। दूसरी कड़ाही में चीनी और पानी डालकर चाशनी बना लें।
अब इन बॉल्स को चाशनी में डालें और 15 मिनट तक उसे उबालें।
लीजिये तैयार है आधा लीटर दूध और दो चम्मच गेंहू के आटे से बना गुलाबजामुन।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.