सुबह या शाम, आखिर कब खाएं पनीर, इस समय खाएंगे तो तेजी से घटेगा वजन
फ़ूड डेस्क: भारत में अगर वेजिटेरियन लोगों से पूछा जाए कि उन्हें सबसे ज्यादा खाने में क्या पसंद है तो ज्यादातर लोग पनीर का नाम लेंगे। पनीर को शाकाहारी नॉन-वेज भी कहा जाता है। पनीर को वेट लॉस में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पनीर एक ऐसी चीज है जिसमें कार्ब नहीं होता। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद है। साथ ही इसमें फैट भी काफी ज्यादा होता है। ऐसे में लो कार्ब डाइट लेने वाले लोगों के लिए पनीर एक बेहतरीन विकल्प है। अब सवाल ये उठता है कि पनीर को कब खाना चाहिए। आपको बता दें कि अगर आपका गोल वेट लॉस है तो अपने खान-पान पर काफी ध्यान देने की जरुरत पड़ती है। किस चीज को कब खाना चाहिए, ये भी वेट लॉस में काफी अहम जगह रखता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो आखिर किस समय पनीर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है...

पनीर को शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। आम तौर पर लोग पनीर की सब्जी या पकौड़े बनाकर खाते हैं, लेकिन तब ये काफी कैलोरीज से भर जाता है। ऐसे में वेट लॉस के लिहाज से ये सही नहीं होता।

अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो पनीर को सादा ही खाएं। इससे आपको इसके प्रोटीन काफी अच्छे से मिल जाएंगे। बात अगर करें कि किस समय पनीर खाना चाहिए, तो ये काफी अहम सवाल है।
पनीर खाने का सबसे सही समय है जब आप वर्कआउट करें, उसके तुरंत बाद। अब आप अगर सुबह वर्कआउट करती हैं, तो जिम से आकर पनीर का सेवन करें। साथ ही अगर आप शाम को जिम जाती हैं तो शाम के नाश्ते में इसका सेवन करें।
इसके पीछे ख़ास वजह है। जब हम वर्कआउट करते हैं तब हमारे मसल्स टूटते हैं। इन मसल्स को रिपेयर करने का काम होता है प्रोटीन का। जब वर्कआउट के बाद आप प्रोटीन रिच पनीर खाएंगे तो आपके मसल्स अच्छे से बिल्ड होंगे।
आप चाहें तो पनीर को नॉन-स्टिक पैन पर बटर में शैलो फ्राई जार नमक-कालीमिर्च के साथ खा सकते हैं। या फिर इसे आप सिंपल गर्म पानी में उबाल कर ऊपर से नमक-कालीमिर्च छिड़क कर खा सकते हैं।
अगर आप इन सबके टेस्ट से बोर हो चुके हैं तो फिर पनीर की भुर्जी बना लें। इसमें आप बारीक प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च मिला सकती हैं। ये बनाने में काफी आसान होता है साथ ही काफी टेस्टी भी होता है।
पनीर को ज्यादा तेल-मसाले के साथ खाने से अच्छा है कि सिंपल ही खाया जाए। इससे आपकी बॉडी को ज्यादा प्रोटीन मिलेगा। कम कैलोरीज की वजह से आपका वेट भी जल्दी लॉस होगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.