- Home
- States
- Haryana
- लॉकडाउन में चारा काट रहे पूर्व मंत्री तो किन्नर गरीबों के लिए बांट रहे खाना, देखिए तस्वीरें...
लॉकडाउन में चारा काट रहे पूर्व मंत्री तो किन्नर गरीबों के लिए बांट रहे खाना, देखिए तस्वीरें...
पानीपत. कोरोना वयारस से पूरी दुनिया जूझ रही है। इससे बचने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। जो लोग अपने घरों से बाहर निकल रहा है तो पुलिस उनको सबक सिखा रही है। तो कुछ नेता अपने घरों अलग तरह से वक्त बिता रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा चारा काटते हुए नजर आए।
15

लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर देहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है। हालांकि भारत की सभी राज्य सरकारें इनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर रहीं हैं। वहीं हरियाणा के फतेहाबाद में किन्नर भी गरीब और बेसाहारा लोगों की मदद करते नजर आए। उन्होंने मजदूरों की झोंपड़ियों में पहुंचकर उनके लिए खाना खिलाया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
तस्वीर दिखाई देने वाले यह सरदार जी कोई आम आदमी नहीं, बल्कि हरियाणा सरकार के खेल मंत्री संदीप सिंह हैं। जो अपने विधानसभा क्षेत्र पिहोवा में गरीबों के लिए भोजन बांट रहे हैं।
35
तस्वीर में दिखाई देने वाले यह हैं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। जो इन दिनों पैरोल पर हैं। वह कोरोना के चलते अपने डबवाली में स्थित फॉर्म हाउस पर समय बिता रहे हैं।
45
यह तस्वीर हरियाणा के फतेहाबाद जिले के बूंदड़ गांव की है। जहां कुछ ग्रामीण अपने गांव के बाहर लाठी-डंडे लेकर बैठे हुए हैं। ताकि कोई बाहर का आदमी उनके गांव में नहीं घुस पाए।
55
यह तस्वीर हरियाणा के हिसार जिले की है। जहां शुक्रवार को दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर सात फेरे लिए। इस शादी में सिर्फ 5 बाराती आए हुए थे।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos