- Home
- States
- Haryana
- खेल-खेल में हुआ इन दो लोकप्रिय पहलवानों में प्यार, अब इस तारीख को दोनों हैं शादी को तैयार
खेल-खेल में हुआ इन दो लोकप्रिय पहलवानों में प्यार, अब इस तारीख को दोनों हैं शादी को तैयार
चरखी-दादरी(हरियाणा). यह हैं 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट। अंतरराष्ट्रीय रेसलर बबीता 1 दिसंबर को अपने प्रेमी विवेक सुहाग से 7 फेरे लेने जा रही हैं। बबीता ने खुद इसका ऐलान किया है। दोनों की 18 मई में सगाई हुई थी। शादी के बाद 2 दिसंबर को दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन दिया जा रहा है। इसमें मोदी और आमिर खान सहित तमाम बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा जा रहा है। विवेक नजफगढ़ के रहने वाले हैं। वे खुद भी जाने-माने पहलवान हैं। हालांकि उनका पैतृत्व गांव झज्जर जिले का मातनहेल है। शादी हरियाणवी रीति-रिवाज के संग चरखी-दादरी के गांव बलाली में होगी। बताते हैं कि विवेक सिर्फ 21 बरातियों के संग बलाली गांव पहुंचेंगे।(कुछ तस्वीरें नच बलिए-9 के दौरान की हैं)
15

बबीता और विवेक की प्रेम कहानी: दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत नेशनल कैंपों के दौरान हुई थी। बबीत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं विवेक भारती केसरी हैं। वे रेलवे की ओर से खेलते हैं। बबीता के पिता महावीर फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
इसी महीने बबीता का जन्मदिन है : बबीता फोगाट इसी 20 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगी। उनका जन्म 1989 को हुआ था। बबीता की बड़ी बहन गीता के अलावा छोटी बहनें रितु और संगीता भी रेसलर हैं।
35
इलेक्शन हारी थीं बबिता: बबीता हरियाणा पुलिस में सब इंसपेक्टर थीं। लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर चरखी-दादरी से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वे तीसरे नंबर पर रही थीं।
45
बगैर दहेज के होगी शादी: बबीता-विवेक की शादी में दहेज नहीं लिया जाएगा। उन्होंनें कहा कि दहेज के खिलाफ सबको आगे आना चाहिए।
55
बबीता-विवेक की शादी में मेहमानों को हरियाणवी देसी खाना परोसा जाएगा। इसमें खीर-चूरमा, हलवा, बाजरा रोटी, चटनी आदि प्रमुख हैं। बबीता ने स्पष्ट किया कि वे शादी के बाद भी राजनीति से जुड़कर समाजसेवा से जुड़ी रहेंगी।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos