- Home
- States
- Haryana
- कोरोना से 'ध्यान' हटाने इस लड़की ने लगाया ध्यान...बोली-'एक बार लगा था कि मैं मरने वाली हूं'
कोरोना से 'ध्यान' हटाने इस लड़की ने लगाया ध्यान...बोली-'एक बार लगा था कि मैं मरने वाली हूं'
सोनीपत, हरियाणा. यह लड़की 18 मार्च को यूके से लौटी थी। जब मालूम चला कि उसे कोरोना संक्रमण हो चुका है, तो मन में कई तरह के ख्याल आए। लेकिन फिर उसने एक बात ठान ली कि किसी तरह से हार नहीं मानना है। यह हैं तमन्ना जैन। 14 दिन के इलाज के बाद अब वे घर लौटने की तैयारी में हैं। तमन्ना यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज से मास्टर इन अप्लायइड मैथमेटिक्स की पढ़ाई कर रही हैं। जब वे इंडिया लौटी, तब उन्हें कोरोना संक्रमण का शक हुआ। 19 मार्च को तमन्ना हॉस्पिटल जांच कराने पहुंचीं। जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो तमन्ना सन्न रह गईं। एक बार तो उन्हें लगा कि अब वे नहीं बचेंगी। फिर सोचा कि डॉक्टर उन्हें बचा लेंगे। तमन्ना ने बताया कि 14 दिनों तक उन्होंने अपने दिमाग में नकारात्मक विचार नहीं आने दिये। इसके लिए उन्होंने ध्यान लगाना शुरू कर दिया। इससे उनका मनोबल बढ़ा। तमन्ना अभी खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
111

तमन्ना ने बताया कि दिमाग को तरोताजा रखने और सेहत ठीक रखने वे संतरा, कीवी, केला, सेब, दलिया और दाल खाती रहीं। विटामिन-सी की टेबलेट भी लेती रहीं। तमन्ना ने कहा कि बीमारी को लेकर हमारे मन में जो डर होता है, वही जानलेवा साबित होता है। तमन्ना ने सलाह दी कि कोरोना को हराना है, तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। हाथ बार-बार धोते रहें। दूसरा, विदेश से आए हैं, तो अपनी जानकारी छुपाए नहीं। वहीं, फालतू की अफवाहों पर कोई ध्यान न दें (आगे देखें लॉक डाउन के दौरान की कुछ तस्वीरें..)
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

211
पीछे जो भीड़ है, वो कोरोना की मददगार है। आगे जो शख्स है, वो साहस का दिखाता है।
311
कोरोना को हराने गरीबों ने जो त्याग किया, वो हमेशा याद रखा जाएगा।
411
कोराेना को हराना है, तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें।
511
लाॅक डाउन में दिक्कतें होंगी, लेकिन कोरोना को हराने का इसके अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं।
611
लॉक डाउन में सबसे ज्यादा दिक्कत गरीबों को हुई। लेकिन उन्होंने बाद में लॉक डाउन का पालन किया।
711
लॉक डाउन के दौरान पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है।
811
लॉक डाउन के कारण मजदूरों का पैदल अपने घर आना पड़ा। लेकिन अब सबकुछ सामान्य है।
911
लॉक डाउन के दौरान गरीबों को भोजन कराने का दायित्व सरकार के अलावा कई संगठन उठा रहे हैं।
1011
इस तरह की भीड़ कोरोना संक्रमण को फैलाएगी।
1111
बस कुछ दिन और...इसके बाद लॉक डाउन से मुक्ति मिल सकती है।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos