MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Haryana
  • छठवीं बार बीवी हुई गर्भवती, तो शौहर को तांत्रिक ने बताया खजाने तक पहुंचने का गुप्त रास्ता..और वो निकल पड़ा

छठवीं बार बीवी हुई गर्भवती, तो शौहर को तांत्रिक ने बताया खजाने तक पहुंचने का गुप्त रास्ता..और वो निकल पड़ा

जींद, हरियाणा. दिल दहलाने वाली यह घटना किसी भूतियां फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यहां एक शख्स ने अपने ही 5 मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसा करने के लिए उसे एक तांत्रिक ने कहा था। आरोपी की बीवी छठवीं बार गर्भवती हुई थी। शौहर तांत्रिक के पास पहुंचा। वो लंबे समय से तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त करने पागलों-सा बर्ताव कर रहा था। वो तांत्रिक शक्तियों के बूते खजाना खोजना चाहता था। तांत्रिक ने आइडिया दिया कि छठवां बच्चा जन्मने से पहले अगर वो फिर से अपने बच्चों की बलि चढ़ा दे..तो उसकी मुराद पूरी हो जाएगी। साइको हो चुके इस हत्यारे पिता ने 15 जुलाई को अपनी दो मासूम बेटियों को मारकर नहर में फेंक दिया। इससे पहले वो 8 साल के अंदर अपने 3 अन्य बच्चों की भी हत्या कर चुका था। दिल दहलाने वाला यह मामला डिडवाड़ा गांव का है। इस मामले का खुलासा इसकी गायब हुईं 2 मासूम बच्चियों की लाशें मिलने के बाद हुआ। बता दें कि सभी बच्चों की उम्र 11 साल से नीचे थी। 15 जुलाई को जब गांव से दो बच्चियां गायब हुईं, तो हड़कंप मच गया था। इन बच्चियों के पिता ने खूब हंगामा किया था। लेकिन जब पिछले दिनों हांसी बुटाना लिंक नहर से बच्चियों के शव मिलें..तब पड़ताल के बाद पिता की हैवानियत सामने आई। गुरुवार को पंचायत के सामने आरोपी पिता जुम्मादीन ने अपना गुनाह कबूल लिया। हालांकि इसके बाद भी उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं थी। पढ़िए चौंकाने वाली कहानी...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 25 2020, 01:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

हत्यारे पिता ने पंचायत के सामने बिना किसी पछतावे के कहा कि तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त करने तांत्रिक ने बच्चों को मारने के लिए कहा, इसलिए उसने मार दिया। पिछली बार जब हत्यारे जुम्मादीन की पत्नी का गर्भपात हुआ, तो वो उसे तांत्रिक के पास लेकर गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

तांत्रिक ने छठवीं बार गर्भवती हुई रीना को देखकर आरोपी से कहा था कि यह मौका है, जब वो तांत्रिक शक्तियां हासिल कर सकता है। अगर वो बच्चे के जन्म से पहले अपने बच्चों की बलि चढ़ा दे, तो उसकी गरीबी दूर हो जाएगी।

312

जुम्मादीन ने अपनी दो बेटियों मुस्कान (11) और निशा (7) को 15 जुलाई को मारा था। आरोपी ने बताया कि वो दोनों को 14 जुलाई को मारना चाहता था, लेकिन घर के सामने मैकेनिक की दुकान है। दुकान उस दिन देर रात तक खुली रही, इसलिए फिर अगले दिन घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिला दी थीं। फिर एक बच्ची को बाइक पर आगे बैठाया और सबसे छोटी को पीठ पर कपड़े से बांधकर नहर में ले जाकर फेंक दिया।

412

18 जुलाई को गांव के एक मूक-बधिर ने निशा का शव साहनपुर के पास गुजर रही हांसी-बुटाना नहर में पड़ा देखा था। उसने इशारे से गांव में जाकर यह बात बताई। इसके बाद 20 जुलाई को मुस्कान का शव भी नहर से मिला। बाद में पूछताछ में जुम्मादीन ने अपने जुर्म कबूल कर लिया।

512

हत्यारे की पत्नी रीना को लगता था कि किसी दैवीय प्रकोप से उसके बच्चे मर रहे हैं। सालभर पहले जब उसका गर्भपात हुआ, तो आरोपी उसे लेकर कैथल के तांत्रिक के पास गया था। तांत्रिक ने लड़का होने की बात कहकर तंत्र-मंत्र किया था।

612

डीआईजी अश्विण शेणवी ने बताया कि आरोपी के साथ तांत्रिक को भी गिरफ्तार किया गया है। निशा की जब लाश मिली, तो उसके सिर पर बाल नहीं थे। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के लिए उन्हें काट लिया था। पुलिस ने कैंची और बाल बरामद किए हैं। 

712

हत्यारे पिता जुम्मादीन ने 11 साल की मुस्कान और 7 साल की निशा को नींद की गोली खिलाकर बेहोश किया था। फिर उसे नहर में ले जाकर फेंक दिया।

812

हत्यारे पिता जुम्मादीन ने सालभर पहले दो साल के नबी को सल्फास खिलाकर मार दिया था।

912

हत्यारे जुम्मादीन ने इस खौफनाक खेल की शुरुआत 8 साल पहले 9 महीने की निशा का गला घोंटकर की थी।

1012

हत्यारे जुम्मादीन ने 15 जुलाई को मुस्कान के साथ 7 साल की इस निशा को भी नींद की गोलियां देकर बेहोश किया था। फिर नहर में फेंक दिया था।

1112

मुस्कान और निशा की लाशें मिलने के बाद इस खौफनाक कांड का खुलासा हुआ।

1212

नहर से जब मुस्कान और निशा की लाश निकाली जा रही थी, तब इस तरह पूरा गांव जुट गया था।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?
Recommended image2
Instagram पर ‘जॉनी’ से प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से शादी...6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ, जो मच गया बवाल?
Recommended image3
अंबाला हादसे की 5 तस्वीरें: लेंटर डालते समय धड़ाम से गिरी इमारत, मलबे में दबे मजदूर
Recommended image4
Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
Recommended image5
Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved