MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • दुल्हन लेने से पहले किसान आंदोलन में पहुंचा दूल्हा, ट्रैक्टर को बनाया दुल्हनिया..जमकर किया DJ पर डांस

दुल्हन लेने से पहले किसान आंदोलन में पहुंचा दूल्हा, ट्रैक्टर को बनाया दुल्हनिया..जमकर किया DJ पर डांस

सिरसा (हरियणा). कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है,  3 महीने होने के बावजूद भी किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। इस बीच धरने से कई तरह की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं आज हरियाणा से एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है। जहां किसान दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने से पहले बारात लेकर किसानों के धरने पर पहुंच गया। यहां उसने ढोल और डीजे पर डांस करके एक जिंदाबाद के नारे लगाए। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 28 2021, 06:15 PM IST| Updated : Feb 28 2021, 06:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15


दरअसल, यह उनूठा विरोध प्रदर्शन सिरसा के भावदीन टोल प्लाजा देखने को मिला है। जहां पर पिछले कई दिनों से जिले के किसान मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। रामपुरा ढाणी के रहने वाले  किसान नारायणदास अपने दूल्हे बने बेटे सुखविंद्र कंबोज यहां लेकर पहुंचे हुए थे। 

25


बता दें कि सुखविंद्र कंबोज की शादी सिरसा की रहने वाली सिमरन से तय हुई है। जहां उनकी एक निजी पैलेस में शादी होनी है। दूल्हे ने कहा कि सबसे पहले में एक किसान हूं उसके बाद कोई दूसरा। क्योंकि खेती करके ही मेरा परिवार पेट पालता है, अगर यही छिन जाएगी तो हम सड़क पर आ जाएंगे। इसलिए मैंने सोचा कि क्यूं ना बारात को पहले किसानी रंग देकर पैलेस तक ले जाया जाए। जिससे किसान भाइयों के बीच पॉजिटिव संदेश जाएगा।

35

 

वहीं आंदोलन में बैठे किसानों ने कहा कि हमें खुशी होती अगर नौ जवान भी हमारे बारे में ऐसी सोच रखते हैं। जिनके लिए अपनी खेती से बढ़कर कुछ नहीं है। दूल्हे सुखविंद्र कंबोज के इस कदम से लोगों में किसान आंदोलन को लेकर जागरूकता आएगी। जिससे कई लोग आंदोलन से जुड़ेंगे।

45

इस बारात की सबसे खास बात यह थी कि सभी बाराती टैक्टर पर सवार होकर ही दुल्हन के घर तक पहुंचे हुए थे। वहीं दूल्हा भी अपनी दुल्हनियां को लेने के लिए ट्रैक्टर से ही लेकर आएग। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।

55

रामपुरा ढाणी के रहने वाले नारायणदास के परिवार ने अपने बेटे की शादी में जाने वाले हर ट्रैक्टर को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। जिस पर बैठकर वह बारात लेकर पहुंचे हुए थे।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved