MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • Yamunanagar Fire:कुछ ही मिनटों में जला पूरा परिवार, पिता और 3 बच्चों की मौत, सामने आईं दहला देने वाली तस्वीरें

Yamunanagar Fire:कुछ ही मिनटों में जला पूरा परिवार, पिता और 3 बच्चों की मौत, सामने आईं दहला देने वाली तस्वीरें

यमुनागर। हरियाणा के यमुनानगर (Yamunanagar) में देर रात कबाड़ के एक गोदाम में आग (junk warehouse Fire) लगने से पिता और उसके 3 बच्चों की मौत हो गई। मां (mother condition critical) की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये परिवार गोदाम के ऊपर क्वार्टर (Quarter) में रहता था और बिहार (Bihar family) का रहने वाला था। घटना के बाद लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जागे और उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। इन सभी की मौत दम घुटने के कारण हुई है। घटना के बाद के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ये हादसा सिटी सेंटर एरिया में हुआ। तस्वीरों में देखिए आग की इस घटना की भयावहता... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 25 2021, 01:12 PM IST| Updated : Nov 25 2021, 01:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

यमुनानगर के सिटी सेंटर रोड पर कबाड़ गोदाम में रात 1:30 बजे भीषण आग लगी। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार गोदाम के ऊपर बने क्वार्टरों में रहता था। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

210

आग से सारा सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये परिवार गोदाम के ऊपर क्वार्टरों में रहते थे और मजदूरी करते थे। 

310

प्रत्यक्षदर्शी प्रिंस ने बताया कि वह रात 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच घर से बाहर आया। उसने देखा कि चारों तरफ धुआं ही धुआं है। शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए। सूचना मिलते ही यमुनानगर सिटी थाना पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। 
 

410

गोदाम के ऊपर अन्य क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को दीवार तोड़कर और छतों के रास्ते निकाला गया। पता चला है कि यह गोदाम नवीन नाम के कबाड़ी का है। वह यहां 40 साल से कबाड़ का काम कर रहा है। 

510

गोदाम के ऊपर ही मजदूरों के रहने के लिए क्वार्टर बनाए गए हैं। गोदाम की छत पर करीब 22 क्वार्टर बने हैं। इनमें करीब 17 लोग रहते हैं। 

610

एक क्वार्टर में बिहार के मधुबन जिले के मिल्कमादीपुर गांव निवासी नियामुद्​दीन पत्नी सलमा और तीन बच्चों के साथ रहता था। आग ने सबसे पहले उसके क्वार्टर को चपेट में लिया। आग लगने से नियामुद्​दीन (37), उसकी बेटी फिजा (12), बेटे चांद (8), रेहान (3) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी नसीमा (25) गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

710

आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगना बताया जा रहा है। जिला दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल का कहना है कि कबाड़ गोदाम है। इसमें कई बार ज्वलनशील पदार्थ भी होते हैं। जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि आग कैसे लगी। 

810

आग लगने के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर से आ गए। पुलिस और दमकल ने गोदाम की छत पर बने अन्य क्वार्टरों से लोगों को निकालना शुरू किया। दो जगहों से दीवार को तोड़ा, क्योंकि आग फैलकर नीचे गोदाम तक पहुंच चुकी थी। इस दौरान रतनेश, श्याम बिहारी, शिवम, पन्नालाल, सुनीता, सूरज, मनोज, रिया, सुरेंद्र, इंद्र, विशाल, चंदन, खुशबू, आदित्य को क्वार्टरों से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

910

पुलिस ने चार शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मेयर मदन चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे। गुरुवार सुबह 10 बजे तक गोदाम में दमकल विभाग के कर्मचारी और जिला प्रशासन आग बुझाने के प्रयास में लगा रहा। गोदाम कबाड़ से पूरी तरह भरा था।

1010

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि जिस समय आग लगी थी, चारों तरफ धुंआ ही धुआं था। कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। आग पर काबू पा लिया गया है। ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के 4 लोगों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved