MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Haryana
  • साली के प्यार में पागल हुआ जुम्मा, 8 साल में अपने 5 बच्चों की चढ़ा दी बलि, अब सुनाई ये नई कहानी

साली के प्यार में पागल हुआ जुम्मा, 8 साल में अपने 5 बच्चों की चढ़ा दी बलि, अब सुनाई ये नई कहानी

जींद, हरियाणा. पिछले 8 साल के अंदर अपने ही 5 मासूमों की हत्या करने वाले शख्स ने इसके पीछे की अब एक नई कहानी सुनाई है। बता दें कि 15 जुलाई को आरोपी की दो मासूम बच्चियां गायब हुई थीं। 18 और 20 जुलाई को बच्चियों की लाश नहर में पड़ी मिली थीं। पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ था कि ये हत्याएं किसी और ने नहीं, बल्कि बच्चियों के पिता ने की थीं। पहले आरोपी इसके पीछे तांत्रिक शक्तियां हासिल करने की वजह बताता रहा। लेकिन अब उसने बयान बदल दिया। अब आरोपी का कहना है कि वो अपनी साली से प्यार करने लगा था। उसे हासिल करने परिवार को खत्म करना चाहता था। यह दिल दहलाने वाला मामला डिडवाड़ा गांव का है। आरोपी जुम्मादीन ने पुलिस के दिए अपने नये बयान में कहा कि 5 साल पहले जब उसके यहां बेटा आर्यन पैदा हुआ था, तब साली सोनिया घर आई थी। वो डेढ़ महीने उसके साथ रही। इस दौरान उससे लव हो गया। इसके बाद वो कई बार सोनिया से मिलने अपनी ससुराल गया। आरोपी ने कहा कि साली ने कहा था कि वो उससे कोर्ट मैरिज करेगी, लेकिन उसका कहा मानना पड़ेगा। हालांकि पुलिस उसके बयान पर भरोसा नहीं कर रहा है। क्योंकि आरोपी ने 8 साल पहले भी अपने बच्चों को मारा था। पढ़िए चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 27 2020, 10:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

पहले जानें हत्यारे पिता का नया बयान..
आरोपी जुम्मादीन ने बताया कि वो 7 जुलाई को अपनी ससुराल गया था। तब अपनी साली से मिला था। पुलिस उसकी साली से लेकर परिवार और बाकी करीब 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन कुछ साफ नहीं हो पा रहा है। जुम्मा के भतीजे सुलेमान ने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार अचंभित है। साली भी जुम्मा के बयान को नकार रही है। (तस्वीर: आरोपी जुम्मादीन और उसकी पत्नी)
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

पहले सुनाई थी पुलिस को यह कहानी..
आरोपी जुम्मादीन ने पुलिस से कहा था कि ऐसा करने के लिए उसे एक तांत्रिक ने कहा था। आरोपी की बीवी जब छठवीं बार गर्भवती हुई, तो वो तांत्रिक के पास पहुंचा। वो तांत्रिक शक्तियों के बूते खजाना खोजना चाहता था। तांत्रिक ने आइडिया दिया कि छठवां बच्चा जन्मने से पहले अगर वो फिर से अपने बच्चों की बलि चढ़ा दे..तो उसकी मुराद पूरी हो जाएगी। साइको हो चुके इस हत्यारे पिता ने 15 जुलाई को अपनी दो मासूम बेटियों को मारकर नहर में फेंक दिया। इससे पहले वो 8 साल के अंदर अपने 3 अन्य बच्चों की भी हत्या कर चुका था। बता दें कि सभी बच्चों की उम्र 11 साल से नीचे थी। पंचायत के सामने आरोपी पिता जुम्मादीन ने अपना गुनाह कबूल किया था। 

311

तांत्रिक ने छठवीं बार गर्भवती हुई रीना को देखकर आरोपी से कहा था कि यह मौका है, जब वो तांत्रिक शक्तियां हासिल कर सकता है। अगर वो बच्चे के जन्म से पहले अपने बच्चों की बलि चढ़ा दे, तो उसकी गरीबी दूर हो जाएगी।

411

जुम्मादीन ने अपनी दो बेटियों मुस्कान (11) और निशा (7) को 15 जुलाई को मारा था। आरोपी ने बताया कि वो दोनों को 14 जुलाई को मारना चाहता था, लेकिन घर के सामने मैकेनिक की दुकान है। दुकान उस दिन देर रात तक खुली रही, इसलिए फिर अगले दिन घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिला दी थीं। फिर एक बच्ची को बाइक पर आगे बैठाया और सबसे छोटी को पीठ पर कपड़े से बांधकर नहर में ले जाकर फेंक दिया।

511

18 जुलाई को गांव के एक मूक-बधिर ने निशा का शव साहनपुर के पास गुजर रही हांसी-बुटाना नहर में पड़ा देखा था। उसने इशारे से गांव में जाकर यह बात बताई। इसके बाद 20 जुलाई को मुस्कान का शव भी नहर से मिला। बाद में पूछताछ में जुम्मादीन ने अपने जुर्म कबूल कर लिया।

611

हत्यारे की पत्नी रीना को लगता था कि किसी दैवीय प्रकोप से उसके बच्चे मर रहे हैं। सालभर पहले जब उसका गर्भपात हुआ, तो आरोपी उसे लेकर कैथल के तांत्रिक के पास गया था। तांत्रिक ने लड़का होने की बात कहकर तंत्र-मंत्र किया था।

711

डीआईजी अश्विण शेणवी ने बताया कि आरोपी के साथ तांत्रिक को भी गिरफ्तार किया गया है। निशा की जब लाश मिली, तो उसके सिर पर बाल नहीं थे। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के लिए उन्हें काट लिया था। पुलिस ने कैंची और बाल बरामद किए हैं। 

811

हत्यारे पिता जुम्मादीन ने 11 साल की मुस्कान और 7 साल की निशा को नींद की गोली खिलाकर बेहोश किया था। फिर उसे नहर में ले जाकर फेंक दिया।

911

हत्यारे पिता जुम्मादीन ने सालभर पहले दो साल के नबी को सल्फास खिलाकर मार दिया था।

1011

हत्यारे जुम्मादीन ने इस खौफनाक खेल की शुरुआत 8 साल पहले 9 महीने की निशा का गला घोंटकर की थी।

1111

हत्यारे जुम्मादीन ने 15 जुलाई को मुस्कान के साथ 7 साल की इस निशा को भी नींद की गोलियां देकर बेहोश किया था। फिर नहर में फेंक दिया था।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(43.0 ov)97/5
AUSAUS
-
Day 2
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Recommended image2
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?
Recommended image3
Instagram पर ‘जॉनी’ से प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से शादी...6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ, जो मच गया बवाल?
Recommended image4
अंबाला हादसे की 5 तस्वीरें: लेंटर डालते समय धड़ाम से गिरी इमारत, मलबे में दबे मजदूर
Recommended image5
Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved