MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • लॉकडाउन में मदद के बजाय गरीबों का पैसा हड़प गए सेठ, मायूस होकर ट्रक ड्राइवर ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी

लॉकडाउन में मदद के बजाय गरीबों का पैसा हड़प गए सेठ, मायूस होकर ट्रक ड्राइवर ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी

हिसार, हरियाणा. कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते लाखों लोगों को काम-धंधे से हाथ धोना पड़ा। हालांकि गरीबों और बेरोजगारों की मदद के लिए कई लोग आगे आए, लेकिन इस मजबूरी का कइयों ने फायदा भी उठाया। यह मामला इसी से जुड़ा है। मालिकों द्वारा पिछले तीन साल से सेलरी नहीं देने से आर्थिक तंगी से गुजर रहे एक ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगा ली। लॉकडाउन में उसे कोई दूसरा काम भी नहीं मिल रहा था। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी आपबीती बताई। मामला उकलाना के त्रिवेणी विहार कॉलोनी का है। ट्रक ड्राइवर पवन ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड किया था। मृतक के चचेरे भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन मालकों सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 12 2020, 11:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

35 साल का पवन कुमार खेदड़ थर्मल प्लांट में ट्रक ड्राइवर था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। पवन अकसर अपनी पत्नी और मां को बताता था कि उसका वेतन नहीं दिया जा रहा है। लॉकडाउन में स्थिति और खराब हो गई थी। इस मामले में हांसी निवासी पुरुषोत्तम, बालक निवासी अनिल, कुलदीप सरपंच व बधावड़ निवासी सुनील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

25

मृतक ने कहा कि मालिक उसे धमकी देते थे कि अगर उसने ट्रक चलाना छोड़ा, तो एक पैसा नहीं मिलेगा। मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर चक्काजाम कर दिया था। आगे पढ़ें एक अन्य घटना...

35

यह मामला हरियाणा के ही गन्नौर से जुड़ा है। यहां पानीपत रिफाइनरी में इंजीनियर की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। पानीपत में मतलौडा के सरपंच अशोक पुत्र लहणा सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी 2018 को बेटी नीरज (24) की शादी शिव भारत पुत्र बलबीर वासी पांची जाटान के साथ की हुई थी। इकलौती लड़की होने से  उन्होंने खूब पैसा और जेवर दिए थे। इसके बाद भी उनका दामाद प्रॉपर्टी का आधा हिस्सा मांग रहा था। इससे दुखी होकर उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। आगे पढ़ें एक अन्य घटना के बारे में...

45

पाली, राजस्थान. जिले के शिवगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना जोगापुरा में 28 साल की एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत रहस्य बन गई है। हालांकि माना जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर उसने बच्चों के साथ आत्महत्या की है। लेकिन मायके वाले महिला ससुरालवालों पर उंगुलियां उठा रहे हैं। घटना शनिवार देर रात को पता चली। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर उसके पति के खिलाऊ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई के मुताबिक, दिनेश कुमार घांची की पत्नी सीता देवी, बेटी सपना (3) व बेटा जिगर 10 माह का शव पड़ोसी के घर की हौदी में पड़ा मिला था। इसकी जानकारी शनिवार रात करीब 12.30 बजे पता चली। दिनेश कुमार ने बताया कि सीता दोनों बच्चों को लेकर शाम को घर से निकली थी। लेकिन जब वो नहीं लौटी, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद दिनेश कुमार अपनी पत्नी और बच्चों को ढूंढ रहा था। इसी दौरान उसे हौदी में तीनों के शव पड़े दिखे। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

55

मायकेवालों ने लगाया दामाद पर आरोप...
सीता के मायके वालों ने इसे हत्या बताया है। उन्होंने दिनेश पर इल्जाम लगाया है। पुलिस ने तीनों के शव मायके वालों को सौंपे। इनका शिवगंज में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के ससुरालवालों का कहना है कि उनका कभी कोई विवाद नहीं हुआ। पति ने भी किसी झगड़े से मना किया। कपल की शादी 4 साल पहले हुई थी। दोनों ने लवमैरिज की थी। हालांकि आरोप है कि दिनेश सीता को भगाकर ले गया था।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Faridabad Weather Today: फरीदाबाद में धूप के बीच हल्की धुंध बढ़ाएगी ठंड? जानिए मौसम का ताजा हाल
Recommended image2
Gurgaon Weather: सुबह कोहरा, रात में सिहरन, जानिए आज कैसा रहेगा गुरुग्राम का मौसम
Recommended image3
Gurgaon Weather Today: रातें ठंडी, दिन सुहावना-गुड़गांव का बदला-बदला मौसम क्यों?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved