MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • दृश्यम जैसी मर्डर मिस्ट्री: 18 महीने से घर में ही गाड़ रखी थी पति की लाश, अचानक दिखी खोपड़ी

दृश्यम जैसी मर्डर मिस्ट्री: 18 महीने से घर में ही गाड़ रखी थी पति की लाश, अचानक दिखी खोपड़ी

पानीपत, हरियाणा. यहां के विकास नगर से 18 महीने पहले गायब हुए 31 वर्षीय टेक्नीशियन की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरबीर सिंह का कंकाल (Skeleton) घर की मरम्मत के दौरान जमीन में दफन मिला। इस हत्याकांड को ठीक वैसे ही अंजाम दिया गया, जैसा अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) में दिखाई दिया था। हत्या का शक उसकी पत्नी पर जताया गया है। पुलिस डीएनए टेस्ट करा रही है, ताकि सच्चाई सामने आए। बड़े भाई हरिओम ने आरोप लगाया कि यह हत्या हरबीर की पत्नी और अन्य ने की। इस घटना का किसी को पता नहीं चले, इसलिए लाश को घर में ही दफन कर दिया। हरिओम का बेटा आरोपी चाची के साथ घर की मरम्मत का काम करा रहा था, तभी कंकाल सामने आया। पूछने पर हरबीर की पत्नी ने कहा कि पति ने एक कुत्ता पाल रखा था। यह कंकाल उसी का होगा। हालांकि आदमी की खोपड़ी देखकर किसी को भी शक हो सकता था, इसलिए फिर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नीलम आर्या पहुंचीं। अब कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 24 2020, 09:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

पुलिस को मृतक की पत्नी पर इसलिए भी शक है कि घर के निर्माण के लिए उसने खासतौर पर मायके से राजमिस्त्री बुलाया था। तीन दिन पहले उसने कमरे की चिनाई कराई थी। इस दौरान उसकी मां और मौसी का बेटा साथ था। इसी बीच हरिओम का बेटा भी वहां पहुंच गया और चाची की मदद करने लगा। तभी खोपड़ी नजर आई। आरोपी महिला ने पति के लापता होने की FIR तीन महीने बाद कराई थी। हरबीर की दो बेटी 11 वर्षीय तनु और 9 वर्षीय मीनाक्षी और 7 वर्षीय बेटा रितिक है। आगे पढ़ें-आगे पढ़ें...पत्नी की स्कूल टाइम की लवस्टोरी में 9 साल बाद आया ट्वीस्ट, पति समझता रहा कि वो प्रेमी को भूल गई होगी

26

यह मामला हरियाणा के गुड़गांव में सितंबर में सामने आया था। मामला रधाना निवासी और यहां सेक्टर-5 में रहने वाले सुरेश नामक व्यक्ति की हत्या से जुड़ा था। सुरेश 5 महीने पहले लापता हो गया था। पत्नी ने पहले प्यार सुखबीर के हाथों पति की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने जब डूमरखां निवासी सुखबीर को पकड़ा, तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। आरोपी ढाबा चलाता है। उसने सुरेश की लाश ढाबे के आंगन में गाड़ दी थी। सुनीता नामक महिला ने भिवानी के गांव बड़ेसरा के एक व्यक्ति की अपने पति से हत्या कर करवा दी थी। इसके बाद पति जेल चला गया। इस दौरान सुनीता अपने पहले प्यार सुखबीर के संपर्क में आ गई। 6-7 महीने पहले जब पति जेल से छूटकर आया, तो उसे सुनीता और सुखबीर के संबंधों के बारे में पता चला। सुनीता किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। आगे पढ़ें इसी क्राइम के बारे में...

36

सुरेश की 5 महीने पहले सुनीता के पहले प्रेमी सुखवीर उर्फ सुक्खी ने अपने ढाबे पर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने उसकी लाश ढाबे में ही दफना दी थी। इसके लिए सुनीता और सुखवीर ने मोबाइल पर पूरी प्लानिंग की थी। इस हत्याकांड में सुखवीर का दोस्त मनोज भी शामिल हो गया। सुरेश की हत्या के बाद सुखवीर ने सुनीता को कॉल करके कहा था कि कर दिया आपका काम। इस पर सुनीता ने जवाब दिया था कि सही किया।  आगे पढ़ें इसी क्राइम के बारे में...

46

सुरेश के जेल जाने के बाद सुखबीर और सुनीता दुबारा मिलने लगे। लेकिन जब सुरेश को इसका पता चला, तो उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया। सुखबीर ने सुरेश को अपने ढाबे पर बुलाया था। यहां दोनों ने शराब पी। जब सुरेश बेहोश हो गया, तो सुखबीर ने उसे गोली मार दी।  आगे पढ़ें इसी क्राइम के बारे में...

56

लंबे समय तक अपने बेटे से संपर्क नहीं होने पर सुरेश के पिता रधाना निवासी राममेहर ने एक सितंबर को गुड़गांव सेक्टर-5 पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सुनीता ने पुलिस को बयान दिया था कि सुरेश उससे लड़-झगड़कर कहीं चला गया है। आगे पढ़ें इसी क्राइम के बारे में...

66

सुनीता ने बताया कि 9 साल पहले सुखबीर और वो स्कूल पढ़ने जाते थे। उसी समय दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। सुखबीर नरवाड़ा पढ़ने जाता था, जबकि सुनीता बड़ेसरा गांव से खरल गुरुकुल। दोनों की मुलाकात डुमरखां बस अड्डा पर होती थी।  पुलिस की जांच में सामने आया है कि 12 अप्रैल को सुरेश और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ था। उसे सुनीता और सुखवीर के अफेयर के बारें में पता चल गया था। यह बात सुनीता ने फोन पर सुखवीर को बताई थी। सुनीता ने सुखवीर को उकसाया था कि सुरेश पहले ही एक मर्डर कर चुका है, अगर उसे नहीं रोका गया, तो वो तुम्हें भी नहीं छोड़ेगा। यह सुनकर सुखवीर ने सुरेश की हत्या करने की ठान ली।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved