- Home
- States
- Haryana
- BJP महिला नेता की पति ने सिर और सीने में गोली मारकर की हत्या, सामने आई चौंका देने वाली वजह
BJP महिला नेता की पति ने सिर और सीने में गोली मारकर की हत्या, सामने आई चौंका देने वाली वजह
गरुग्राम, हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता को उसके पति ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद से आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। दरअसल, यह दर्दनाक घटना शनिवार देर को गरुग्राम के सेक्टर-93 के स्पेस सोसायटी में हुई। हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी रविवार की सुबह लगी। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। जिस महिला की हत्या हुई उसका नाम मुनेश गोदारा है। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले पति का नाम सुनील गोदारा है।
18

जानकारी के मुताबिक सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी की हत्या करके फरार हो गया है। आरोपी सुनील मूल रूप से चरखी दादरी का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में पीएसओ के पद पर नौकरी करता है। वह पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ गरुग्राम के सेक्टर-93 के स्पेस सोसायटी में एक किराए के फ्लैट में रहता था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
मृतक महिला हरियाणा में किसान मोर्चा की प्रदेश मंत्री थी। वह चरखी दादरी में राजनीतिक रूप से सक्रिय थीं। वह यहां पर पार्टी की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी थी।
38
पड़ोसियों के मुताबिक, सुनील और मुनेश में आए दिन आपसी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी। जिसको लेकर उसका पति उससे झगड़ता था। उसको लगता था कि उसकी पत्नी का उस युवक के साथ अफेयर चल रहा है।
48
शनिवार रात दोनों पति-पति में अन्य युवक को लेकर बहस चल रही थी। इसी दौरान गुस्से में आकर सुनील ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से दो गोली मुनेश को मारी दी। इससे दौरान मुनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
58
इस घटना के बाद आरोपी के पिता ने चरखी दादरी से आकर पुलिस को मामला दर्ज करवाया है जिसमें आरोपी बेटे सुनील, मुनेश के प्रेमी और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
68
आरोपी के पिता ने अपनी बहू के प्रेमी की पत्नी के खिलाफ मामला इसलिए दर्ज कराया गया है कि क्योंकि उसे सब कुछ पहले से ही पता था। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
78
जानकारी के मुताबिक, मुनेश और सुनील की शादी साल 2013 में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में विवाद होने लगा था।
88
जानकारी के मुताबिक, मुनेश गोदारा अपनी एक सहेली के कहने पर साल 2013 में राजनीति में आई थी।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos