MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Haryana
  • पत्नी को 'बीएड' कराकर खुश था पति, लेकिन क्या मालूम था कि 'पढ़ाई के दौरान उसे किसी से 'लव' हो जाएगा

पत्नी को 'बीएड' कराकर खुश था पति, लेकिन क्या मालूम था कि 'पढ़ाई के दौरान उसे किसी से 'लव' हो जाएगा

चरखी दादरी, हरियाणा. अपनी पत्नी का ख्वाब पूरा करने पति ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पत्नी टीचर बनना चाहती थी। पति ने उसकी पढ़ाई का प्रबंध किया। लेकिन बीएड की पढ़ाई के लिए कॉलेज जाते समय पत्नी का किसी से इश्क हो गया। जब पति को इसकी खबर पता चली, तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सबसे चौंकाने वाली बात, पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया। मृतक प्रदीप सांगवान की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी मोनिका देवी और उसके प्रेमी जयबीर सिंह को 21 अप्रैल को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना 10 अप्रैल को हुई थी। आरोपी जयबीर भी टीचर है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 27 2020, 05:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान के मुताबिक, जयबीर और मृतक प्रदीप दोस्त थे। मोनिका का मायका झज्जर जिले के गांव छपार में है। महिला ने बताया कि 2 साल पहले जब वो बीएड कर रही थी, इस दौरान उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र में जयबीर से हुई थी। इसकी जानकारी प्रदीप को लग गई थी। इसे लेकर घर में झगड़ा होने लगा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

मोनिका ने बताया कि उसने जयबीर के साथ मिलकर प्रदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 10 अप्रैल को उसने बहाने से प्रदीप को जयबीर के घर भेज दिया। दोनों पहले से ही दोस्त थे। जयबीर ने षड्यंत्र के तहत प्रदीप को जूस में नींद की गोलियां खिला दीं। इसके बाद आरोपी प्रदीप को अपनी कार में बैठाकर घुमाता रहा। कुछ देर बाद प्रदीप को कोई इंजेक्शन दिया। फिर माथे पर वार करके चोटें पहुंचाई गईं। इससे प्रदीप मर गया।

35

मोनिका ने बताया कि इसके बाद जयबीर सड़क दुर्घटना का बहाना बनाकर प्रदीप को हॉस्पिटल ले गया। लेकिन वहां पोस्टमार्टम में सारा खुलासा हो गया।

आगे पढ़ें ऐसे ही सनसनीखेज क्राइम से जुड़ीं दो अन्य कहानियां

45

यह घटना यूपी के गाजीपुर की है। कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी जावेद की हत्या उसकी पत्नी शहजादी ने अपने प्रेमी और एक अन्य के साथ मिलकर की थी। तीनों ने मिलकर जावेद का गला घोंट दिया था। शव कृषि विभाग के फार्म हाउस के खेत में मिला था।  आरोपियों के नाम सिकंदर और रहीम हैं। सिकंदर और शहजादी के बीच अवैध संबंध बन गए थे। कपल के बीच अनबन चलती रहती थी। प्रेमी ने इसी का फायदा उठाया।

55

यह घटना यूपी के फिरोजाबाद  की है। यहां पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी यतेंद्र यादव आगरा में तैनात हैं। मृतका सरोज के पिता रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि यतेंद्र का किसी महिला से संबंध था। इसी के चलते उनकी बेटी का मार दिया गया।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Faridabad News: छात्रा की मौत पर घिरा स्कूल, बिरयानी विवाद से 4 घंटे की सजा तक जांच की आंच
Recommended image2
धमकी, रंगदारी और फिर 20 राउंड फायरिंग... अंकित बालियान मर्डर केस में जुड़ रहे हैं कई तार
Recommended image3
कौन थे अंकित बालियान? जिम से निकलते ही 20 राउंड फायरिंग, हरियाणवी सिंगर की हत्या
Recommended image4
राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की परोल, जानें 6 साल में 17 बार जेल से बाहर आने की कहानी
Recommended image5
23 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-छत्तीसगढ़ में भारी बरसात, MP समेत 7 राज्यों का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved