MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • महंगी-महंगी क्रीम लगाने के बाद भी हो जाते है पिंपल, तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 10 सुपर फूड्स

महंगी-महंगी क्रीम लगाने के बाद भी हो जाते है पिंपल, तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये 10 सुपर फूड्स

हेल्थ डेस्क : सुंदर बेदाग और निखरी त्वचा पाना हर लड़की का सपना होता है। जिसके लिए वह हजारों रुपए के ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से भी परहेज नहीं करती हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा जरूरी चीज होती है उसे ही इग्नोर कर दिया जाता है। जी हां, एक अच्छी त्वचा के पीछे का राज एक हेल्दी डाइट होती है और हम हमेशा बाहरी दिखावे के चक्कर में अंदर से अपने शरीर को स्वस्थ नहीं रख पाते हैं, जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर कील-मुंहासे (pimple and acne), झुरियों के रूप में नजर आने लगता है और भी कई सारी दिक्कतें आपके शरीर में आ जाती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे 10 सुपरफूड्स (10 Superfoods)के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर निखरी त्वचा पा सकते हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 30 2021, 03:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सेब
कहते ना है स्वस्थ शरीर के लिए दिन में 1 एप्पल जरूर खाना चाहिए। उसी तरह अच्छी स्किन के लिए भी सेब बहुत जरूरी है। इसमें बहुत सारा पेक्टिन होता है, जो मुंहासों का दुश्मन होता है। अपनी डाइट में सेब शामिल करने से आपके पिंपल, एक्ने की समस्या नहीं होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

पानी
ये बात बिलकुल सच है, कि पानी पीने से आपकी स्किन ग्लो करती है। पानी आपके शरीर में पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाता है और अंगों को पोषित रखता है। इसके अलावा मुंहासे से लड़ने में भी मदद करता है।

310

ऑलिव ऑयल 
खाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा हेल्दी रहती है। ये पॉलीफेनोल , विटामिन-ई, विटामिन के, आयरन, ओमेगा-3 व 6 फैटी एसिड और मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल से मसाज करने से स्किन के रोमछिद्रों खुल जाते हैं, जिससे त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है और कील मुंहासे नहीं होते हैं।

410

नींबू 
नींबू शरीर में से एसिड अपशिष्ट को खत्म करने और साइट्रिक एसिड के साथ लिवर और पेट को साफ रखता है। इसके अलावा एंजाइमों से खत्म करने में भी ये मदद करता है। यह रोम छिद्रों को भी साफ करता है और आपकी त्वचा को ताजा और चमकदार महसूस कराता है।

510

तरबूज
त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए तरबूज बहुत फायदेमंद होता है। यह विटामिन ए, बी और सी से भरपूर रहता है और त्वचा को ताजा, चमकदार और हाइड्रेटेड रखता है। यह मुंहासे और मुंहासों के निशान को भी हटाता है।

610

लो फैट डायट्री प्रोडक्ट
स्वस्थ त्वचा के लिए संतुलित आहार खाना सबसे अच्छा होता है। कम वसा वाले डेयरी उत्पाद में विटामिन ए होता है, जो हेल्दी स्किन के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक है। 

710

रास्पबेरी
रास्पबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं। ये फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं जो त्वचा की सुरक्षा करते हैं।

810

दही 
दही में एंटीफंगल और एंटीबैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए यह त्वचा को साफ करने और बंद रोम छिद्रों को खोलने के लिए फायदेमंद होती है। दिन में एक कटोरी दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

910

अखरोट
रोज सुबह अखरोट खाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। अखरोट के तेल में लिनोलिक एसिड होता है, जो त्वचा की संरचना को बनाए रखने में मदद करता है और अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखता है।

1010

स्प्राउट्स
सुबह या शाम अंकुरित दालों का सेवन करने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं। स्प्राउट्स में मैग्नीशियम, कॉपर, फॉलेट,  राइबोफ्लेविन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी-6, नियासिन, थायमिन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, जो स्किन को लंबे तक जवां बनाए रखता है। 

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image2
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
Recommended image3
₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
Recommended image4
Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें
Recommended image5
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved