MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • गुनगुने नींबू पानी और उबली सब्जियों से 100 किलो की हाउस वाइफ ने घटाया 32 kg वजन, आप भी अपनाएं ये वेट लॉस टिप्स

गुनगुने नींबू पानी और उबली सब्जियों से 100 किलो की हाउस वाइफ ने घटाया 32 kg वजन, आप भी अपनाएं ये वेट लॉस टिप्स

हेल्थ डेस्क. अनियमित लाइफ स्टाइल और जंक फूड के चलते आजकल मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। माटापे से आज कल हर कोई परेशान है। पुरुष हो या महिलाएं हर कोई चाहता है कि वो फिट दिखे। लेकिन कई बार मोटापा PCOD की शिकार लेडीज को ज्यादा होता है। PCOD के कारण शरीर अचानक से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। समय रहते इसका इलाज न हो तो इंसान हैवी वेट भी हो सकता है। ऐसे ही एक महिला ने PCOD के बढ़े वजन को काबू में करके खुद को फिट बनाया। इनका नाम है अंशिका श्रीवास्तव जो आज सुपरफिट हैं। वेटलॉस की जादुई कहानियों में आज हम आपको इनके फैट टू फिट होने के बारे में बताएंगे। अंशिका ने नौ महीने में खुद की डायट और वर्कआउट से 32 किलो वजन कम किया। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 19 2021, 06:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में अंश‍िका के हवाले से बताया गया है क‍ि  मोटापे से उन्‍होंने बिल्‍कुल भी हार नहीं मानी थी। वजन इतना बढ़ गया था कि वो रूटीन काम भी नहीं कर पाती थीं। फिर दिल में पॉजिटिव ख्यालों से शुरुआत कर उन्होंने इसे कम करने की ठानी।  अपने बढ़े वजन को  घटाने के लिये उन्‍होंने पूरी तरह से नेचुरल तरीके का सहारा लिया। उन्‍होंने अपनी बॉडी का शेप बदलने और  PCOD की बीमारी से लड़ने के लिये अपनी डाइट बड़े बदलाव किए। इस वजन को घटाने के लिए उन्‍होंने महंगे ट्रीटमेंट्स का सहारा बिल्‍कुल नहीं लिया है। 
 

29

अंशिका ने बताया कि उनका वजन 100 किलो तक पहुंच गया था। पीरियड की समस्या के साथ वो हैवी वेट के कारण होने वाली समस्याओं से भी लड़ रही थीं। इसलिए उन्होंने नेचुरल तरीके से इसे कम करने की ठानी। इसके लिए उन्होंने डायट, रूटीन में बदलाव किए। उन्होंने बिना जिम जाए और पैसे खर्च किए खुद की मेहनत और ईमानदारी से वजन घटाया। 

39

ओवरवेट से हुईं ये समस्याएं

 

अंशिका बताती हैं कि मोटापे की वजह से उन्‍हें धीरे-धीरे सेहत से जुड़ी परेशान‍ियां होने लगीं। थोड़ी-सी वॉक करने के बाद या फिर सीढ़ियां चढ़ने के बाद वो हांफना शुरू कर देती थीं। इसके साथ साथ शरीर में सूजन आना और घुटनों में दर्द जैसी परेशनियां भी शुरू हो गईं। 

 

लाइफ स्टाल में चेंज से उन्होंने फिटनेस जर्नी शुरू की। उन्‍होंने सुबह जल्‍दी उठना और रात को जल्‍दी सोने जैसी आदत डाली। अपनी बॉडी को एक्‍टिव रखने के लिये उन्होंने वॉक करना शुरू कर दिया। 

49

अंशिका बताती हैं कि वे मॉर्निंग और रात में गुनगुना नींबू पानी पीती थीं। इससे फैट बर्न में मदद मिलती है। उन्होंने प्रॉपर डायट प्लान बनाया जिसमें हैवी खाना और जंक फूड बिल्कुल छोड़ दिए। 

59

अंश‍िका का डायट प्लान

 

ब्रेकफास्‍ट: ओट्स का एक छोटा कटोरा 
लंच: उबली हुई हरी सब्‍जियों के साथ हल्‍का नमक (खासतौर पर ब्रॉक्‍ली)
डिनर: अंडे का सफेद हिस्‍सा और फ्रूट सैलेड 

69

अंशिका ने नया प्रयोग किया। डिनर के बाद अंशिका खीरे की स्‍मूदी पीती थीं क्‍योंकि यह भूख को दबाती है। भूख कंट्रोल करने के कारण उन्हें स्लिम होने में मदद हुई। 

79

अंशिका का वर्कआउट प्लान

 

अंशिका ने शुरुआती दिनों में घर पर ही अकेले वर्कआउट करना शुरू किया जिसमें वह योगासन, वॉकिंग, रस्‍सी कूदना, सिटअप्‍स और सीढ़ियां चढ़ने जैसे छोटे-मोटे वर्कआउट किया करती थीं। चार महीने के बाद उन्‍होंने जिम ज्‍वॉइन किया और वहां कार्डियो एक्‍सरसाइज पर ध्‍यान दिया। 

89

फिटनेस सीक्रेट 

 

वजन कम करने के लिये मीठे से परहेज करना काफी जरूरी होता है, जिसके लिये अंशिका ने शुगर या आर्टिफि‍शियल स्‍वीटनर खाना बंद कर दिया जिससे उनको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में काफी मदद मिली। अंशिका की इस वेट लॉस जर्नी में उनके पति ने काफी साथ दिया। 

99

अंशिका दूसरी महिलाओं को भी वेट लॉस और फिटनेस सलाह देती हैं। वो कहती हैं कि,  हमारा वजन आसानी से बढ़ जाता है लेकिन इसे घटाना काफी मुश्‍किल है। लेकिन अगर आपने अपने खान पान में सुधार कर लिया तो समझिये यह काम भी काफी आसान हो जाता है।  (Demo Pic) 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image2
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image3
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image4
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
Recommended image5
Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved