MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • 92 किलो के शख्स ने 3 महीने घटाया 29 Kg, बॉडी बिल्डर बन जब लहराया तिरंगा तो मजाक उड़ाने वाले रह गए दंग

92 किलो के शख्स ने 3 महीने घटाया 29 Kg, बॉडी बिल्डर बन जब लहराया तिरंगा तो मजाक उड़ाने वाले रह गए दंग

हेल्थ डेस्क. Weight Loss Story:  दोस्तों फिटनेस को लेकर जागरूक होने से आप खुद को लंबी उम्र को तोहफा देते हैं। फिट रहेंगे तो हिट रहेंगे। अच्छी हेल्थ मिलेगी बीमारियां कम होंगी। इसलिए अगर आप भी बढ़ते वजन को कम करने की सोच रहे हैं तो आज ही इसके लिए सीरियस हो जाएं। वेट लॉस के लिए मोटिवेट होना है तो हम आपको वेट लॉस की जादुई कहानियां सीरिज के साथ सैकड़ों फैट टू फिट लोगों के बारे में बता रहे हैं। ये ऐसे लोग हैं जो कभी बेहद हेल्दी होते थे। वजन के लिए इनका मजाक उड़ता था।  लेकिन आज ये एक प्रेरणा बन गए हैं। फिटनेस बनाकर कुछ लोग तो सेलिब्रिट भी बन जाते हैं। वेट लॉस सीरीज में आज मैं आपको एक ऐसे शख्स की फिटनेस जर्नी के बारे में बताएंगे जिसका लोग मजाक उड़ाते थे। लेकिन उसने लोगों की मजाक से हताश न होकर सही दिशा में मेहनत जारी रखी। उसकी मेहनत और लगन का ही नतीजा रहा कि उसने 6 पैक एब्स हासिल करने के साथ ही कई बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन भी जीते।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 10 2021, 05:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

आइए जानते हैं आखिर फैट- टू-फिट होने की जर्नी कैसी थी। उसे इस दौरान किन परेशानियों का सामना करना पड़ा और उसने उन पर जीत कैसे हासिल की?

212

94 से 65 किलो तक का सफर

 

mensxp.com पर ये कहानी साझा की है साईं प्रसाद सुरेन्द्र सिंह रदेशी (Sai Prasad surendra singh pardeshi) ने वो आज एक जबरदस्त बॉडी बिल्डर हैं। वह पुणे के के रहने वाले हैं और लोगों के लिए फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग में एक इंस्पिरेशन है। साईं ने 29 किलो वजन कम करके लोगों को हैरान कर दिया था। 
 

312

साईं फिलहाल ग्रेजुएशन कर रहे हैं, साथ ही जिम में बतौर फिटनेस ट्रेनर जॉब भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह फिटनेस को शुरू से ही पसंद करते थे। साईं ने 17 साल की उम्र में पहली बार बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट किया था। उन्होंने आगे फिटनेस फील्ड में जाने का मन बनाया था लेकिन किस्मत ने उनके साथ धोखा किया। उन्हें डेंगू हो गया।

412

इसके बाद उनकी पूरी लाइफ स्टाइल ही बदल गई। मेडिसीन की हाई डोज और लाइफ स्टाइल बदलने के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया। कुछ ही समय में वह 94 किलो के हो गए। उनका पेट बाहर निकल गया, फेस फैट और लव हैंडल्स का फैट भी काफी बढ़ गया। चलने में थकान होने लगी और कपड़े भी XXL साइज के आने लगे। कई लोग कहते कि मैं बुढ्ढा लगने लगा हूं। 
 

512

काफी लोग मेरे निकले हुए पेट को लेकर मजाक बनाते थे। बस वही दिन था जब मैंने अपने आपको फिट करने का सोचा। मैं मन बना चुका था कि जो लोग मेरा मजाक बना रहे हैं उनका मुंह बंद कराकर ही रहूंगा।

612

इसके बाद साईं ने जिम ट्रेनर से अपनी प्रॉब्लम शेयर की तो उन्होंने काफी मोटिवेट किया। फिर साईं उनकी दी हुई डाइट और वर्कआउट को फॉलो करने लगे। और मात्र 3 महीने बाद रिजल्ट मिल गया। 3 महीने बाद उन्होंने बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट किया और उसे जीतकर भी दिखाया।

712

साईं ने अपने नाम कई अवॉर्ड किए इनमें ये शामिल हैं- 

 

जूनियर मिस्टर महाराष्ट्र 2018- 2019 (Jr. MR. Maharashtra 2018- 2019)
जूनियर मिस्टर पुणे 2018- 2019 (Jr. MR. Pune 2018-2019)
मिस्टर पुणे बेस्ट पोजर 2018 (Mr. Pune Best poser 2018) 

812

अब ये मिस्टर इंडिया में पार्टिसिपेट करने की तैयारी कर रहे हैं। 

 

साईं ने मुझे बताया कि मेरे जिम ट्रेनर ने मुझे डाइट बनाकर दी थी। मैंने उसे 3 महीने तक फॉलो किया और उससे मेरा धीरे-धीरे वजन कम हुआ। शुरुआत में 1-2 हफ्ते तक रिजल्ट नहीं मिलने पर मैं हताश भी हुआ। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और डाइट से बिल्कुल चीट नहीं किया। समय गुजरने के साथ-साथ मुझे रिजल्ट मिलने लगा और आज मैं आपके सामने हूं।

912

वजन कम करने के लिए मैंने इस डाइट को फॉलो किया था।

पहला मील : प्री-वर्कआउट

ब्राउन ब्रेड और हनी (brown brade and honey)
ऑफ्टर वर्कआउट मील
व्हे प्रोटीन (whey protein)

दूसरा  मील : ब्रेकफास्ट
4 एग और 1 सेब (eggs and apple)

तीसरी मील : स्नैक्स

2 संतरे और 1 सेब (orange and apple)

1012

चौथा मील : लंच

4 एग और सलाद (eggs and salad)

पांचवा मील : स्नैक्स
4 एग और ड्राईफ्रूट (eggs and drifuits)

प्री-वर्कआउट (इवनिंग)
उबले हुए ओट्स (Boiled Oats)
ऑफ्टर वर्कआउट मील
व्हे प्रोटीन (whey protein)

छठा मील : डिनर 
4 एग और सलाद (eggs and salad)
 

1112

यह था वर्कआउट शेड्यूल

 

मैं दिन में 2 बार 2-3 घंटे वर्कआउट करता था। सुबह 1 बड़ा बॉडी पार्ट जैसे : लेग, चेस्ट और बैक के साथ कार्डियो करता था। शाम के समय स्माल बॉडी पार्ट के साथ एब्स करता था। इसमें सुबह चेस्ट एक्सरसाइज, शाम को ट्राइसेप्स एक्सरसाइज करते थे। 
 

1212

जो लोग फैट लॉस करना चाहते हैं उनके लिए मैसेज

 

साईं ने कहा कि कोई भी चीज मुश्किल नहीं होती बस जरूरत है सही दिशा में मेहनत करने की। इसलिए हमेशा किसी भी चीज के पॉजिटिव एंगल को सोचें। वजन कम करने के लिए हमेशा अपने ‘फैट लॉस’ को टारगेट बनाएं न कि ‘वेट लॉस’ को। 24 घंटे में कम से कम 1 घंटा अपने शरीर को जरूर दें ताकि आप फिजिकली एक्टिव रह सकें। पिज्जा, बर्गर, कोल्ड्रिंक जैसी चीजों का सेवन बंद करें क्योंकि इनकी न्यूट्रिशन वैल्यू जीरो और कैलोरी हाई होती है। होल ग्रेन, प्रोटीन, फल, जूस आदि का सेवन करें।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earwax Cancer Test: कान का मैल बताएगा कैंसर का सच? ब्राज़ील की स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
Recommended image2
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image3
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image4
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image5
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved